फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के मन में एमपी: प्रदेश में नए चेहरों के समर्थन में लगातार ले रहे सभाएं, अब होशंगाबाद के पिपरिया की बारी

Thu, 11 Apr 2024 08:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए चेहरों के समर्थन में सभाएं कर रहे हैं। जबलपुर में रोड शो, बालाघाट में जनसभा के बाद प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को होशंगाबाद के पिपरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में पहले चरण की छह सीटों पर प्रचार तेज हो गया है। इन सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी ने देश में 400 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। इसके लिए मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों को पार्टी ने जीतने की रणनीति तैयार की है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर खास रणनीति बनाई है। पीएम मोदी पार्टी के नए चेहरे वाली सीटों पर सभाएं कर रहे हैं। दरअसल, पार्टी पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। इसलिए इन सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभाएं रखी है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने आचार संहिता लगने के बाद पहली बार सात अप्रैल को जबलपुर में रोड शो कर चुनावी बिगुल फूंका। जबलपुर से भाजपा ने आशीष दुबे को टिकट दिया है। वह पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। यहां से सांसद राकेश सिंह को पार्टी ने विधानसभा का चुनाव लड़ाया और वह प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री है। दुबे का मुकाबला कांग्रेस के दिनेश यादव को प्रत्याशी बनाया है। 

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ अप्रैल को बालाघाट में जनसभा को संबोधित किया। यहां से भाजपा ने पार्षद भारती पारधी को प्रत्याशी बनाया है। उनको सांसद ढाल सिंह बिसेन का टिकट काटकर मैदान में उतारा है। भारती पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रही है। यहां पर उनका मुकाबला कांग्रेस के सम्राट सारस्वर से है। वहीं, बसपा से पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने चुनाव मैदान में उतर कर मुकाबला रोचक बना दिया है। 
विज्ञापन


14 अप्रैल को प्रधानमंत्री होशंगाबाद के पिपरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से भाजपा ने दर्शन सिंह को पहली बार प्रत्याशी बनाया है। होशंगाबाद से सांसद राव उदय प्रताप सिंह को विधानसभा का चुनाव लड़ाया। वे फिलहाल मध्य प्रदेश सरकार में स्कूली शिक्षा और परिवहन मंत्री हैं। दर्शन सिंह का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक संजय शर्मा से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें