फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: आईएएस विजय दत्ता केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के निजी सचिव बनाए गए, भोपाल नगर निगम में आयुक्त रह चुके हैं

Fri, 21 Jun 2024 01:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल

सार

विजय दत्ता भोपाल नगर निगम में आयुक्त रह चुके हैं। उससे पहले उन्होंने गुना कलेक्टर के रूप में अपना बेहतर प्रदर्शन दिया है। कोरोना काल में नगर निगम आयुक्त रहते हुए दत्ता ने शहर भर में सतत सक्रियता दिखाई थी।
विज्ञापन
आईएएस बी विजय दत्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कैडर के 2011 बैच के आईएएस बी विजय दत्ता केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में हैं। उन्हें आवास एवं शहर मंत्रालय में मंत्री मनोहर लाल खट्टर का निजी सचिव बनाया गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। अभी वे केंद्रीय रेलवे एवं कपड़ा राज्यमंत्री के निजी सचिव थे। 

विज्ञापन


विजय दत्ता भोपाल नगर निगम में आयुक्त रह चुके हैं। उससे पहले उन्होंने गुना कलेक्टर के रूप में अपना बेहतर प्रदर्शन दिया है। कोरोना काल में नगर निगम आयुक्त रहते हुए दत्ता ने शहर भर में सतत सक्रियता दिखाई थी। तत्कालीन कलेक्टर तरुण पिथोड़े, डीआईजी इरशाद वली और संभागीय आयुक्त के साथ बनी इस टीम ने शहर के जरूरतमंद लोगों की भरपूर मदद और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का बेहतर उदाहरण प्रस्तुत किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें