फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: कमलनाथ का पलटवार, बोले-कांग्रेस की सरकार बनने पर नारी सम्मान योजना में महिलाओं को 1500 रुपए देंगे

Sat, 14 Oct 2023 07:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के काउन डाउन के साथ ही राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी से सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहना योजना बंद करने के बयान पर कमलनाथ ने पलटवार किया है। 
 
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि शिवराज जी, प्रदेश में लोकतंत्र का महायज्ञ शुरू हो चुका है और अब सबको जनता की कसौटी पर खरा उतरना है। लेकिन जनता के बीच जाने के बजाय आप "चोरी-चोरी, चुपके-चुपके" का खेल खेल रहे हैं। यह सच है कि मैंने आपके अभिनय की हमेशा तारीफ की है, लेकिन ओवर एक्टिंग को जनता पसंद नहीं करती। 
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि जिन योजनाओं को आपने कभी चालू ही नहीं किया, उन्हें बंद करने की क्या बात करना। डेढ़ महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी जो नारी सम्मान योजना लेकर आ रही है, जिसके अंतर्गत महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह और 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलना है। 100 यूनिट तक बिजली माफ और 200 यूनिट तक बिजली हाफ कीमत पर मिलनी है। बच्चों की पढ़ाई फ्री होनी है। सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलनी है। किसानों का कर्ज माफ होना है। यह सब काम बहुत हर्षोल्लास से हो सके इसलिए आपकी पार्टी ने आपको हाशिये पर डाल दिया है और मध्य प्रदेश की जनता भी आपको विपक्ष में बैठाकर कांग्रेस सरकार द्वारा किए जाने वाले कार्यों को देखने का पूरा मौका देने वाली है। 

बता दें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान जारी कर कहा कि मुझे पहले ही आशंका थी कि कांग्रेस लाड़ली बहना के पैसे बंद करेगी। इन्होंने तो अब लाडली बहना योजना बंद करने की भी तैयारी कर ली है। उन्होंने आगे लिखा कि ट्वीट किए जा रहे है मामा चुपके से पैसा डालेगा। हां मैं पैसा डालूंगा। ऑनगोइंग स्कीम है कोई चलती हुई योजना बंद नहीं की जा सकती। लाड़ली बहना योजना एक करोड़ 32 लाख बहनों का भाग्य है। खुशहाली है, जिंदगी है। पैसे डालेंगे आपको तकलीफ क्यों हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें