फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: BJP प्रदेश अध्यक्ष शर्मा बोले-त्रेतायुग में श्रीराम का विरोध रावण ने किया, कलियुग में कांग्रेस ने

Sun, 08 Oct 2023 04:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले नेताओं के बयानों से सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। दिग्विजय सिंह के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण बताने पर भाजपा ने पलटवार किया है। 
 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रविवार को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बड़ा दुर्भाग्य है कि भारत के अंदर हिंदू विरोधी एंबेसडर मिस्टर बंटाधार दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रावण बताने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि यह दिग्विजय सिंह की घोर देश विरोधी, हिंदू और सनातन विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। शर्मा ने कहा कि इस देश की 140 करोड़ जनता ने तय किया है कि इस देश में रावण और राम कौन है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुशासन के साथ देश में लगातार काम कर रहे है। शर्मा ने दिग्विजय सिंह का नाम लेकर कहा कि दुर्भाग्य है कि आपकी कुत्सित मानसिकता का आपने परिचय दिया है।
विज्ञापन




शर्मा ने कहा कि त्रेता युग में राम का विरोध रावण ने किया था। कलयुग में राम के अस्तित्व को कांग्रेस ने नकारा था। इस देश की जनता जानती है कि रावण कौन है? उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह का नाम हिंदू विरोध करने वालों में आता है। ऐसे लोग सनातन के मामले में चुप्पी साध लेते है। इसलिए रावण कौन यह सब जानते हैं। शर्मा ने मोदी सरकार की उपब्धियां गिनाईं और कांग्रेस के नेताओं को रावण बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के महंगाई के आरोप पर कहा कि दुनिया में सबसे कम महंगाई का प्रतिशत भारत में है। बेरोजगारी को लेकर शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार दे रही है। कांग्रेस ने 15 माह की सरकार में बेरोजगारों के साथ धोखा किया। उन्होंने बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही, लेकिन दिया नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार में वल्लभ भवन को दलाली का अड्डा बना दिया गया। 
 
अहंकारी दशानन कौन है? यह सब जानते है- दिग्विजय
दरअसल पहले भाजपा ने राहुल गांधी को सोशल मीडिया पर आधुनिक युग का रावण बताया। इसमें उनके सात सर बताए गए। इसके जवाब में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि राहुल गांधी जी के वास्तव में सात मानवीय गुणों वाले चेहरे हैं। रही बात रावण की तो समूचे देश को यह मालूम है कि रावण के सात नहीं 10 सिर थे और आज की तारीख में वह अहंकारी दशानन कौन है? यह सब जानते हैं। पूर्व सीएम ने एक वीडियो शेयर किया., जिसमें प्रधानमंत्री को महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कोरोना, तानाशाह, आतंकवाद, गरीबी, सांप्रदायिक, महिला उत्पीड़न, नोटबंदी के 10 सिर के साथ प्रदर्शित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें