फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: सुरजेवाला ने शिवराज को बताया रेडियो गप्पिस्तान, गरीबों पर बिजली बिल का भार बढ़ाने का आरोप

Thu, 26 Oct 2023 04:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election 2023: मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला बोलते हुए उन्हें रेडियो गप्पिस्तान करार दिया है।
विज्ञापन
रणदीप सुरजेवाला ने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रेडियो गप्पिस्तान है। गरीब बिजली उपभोक्ताओं को उन्होंने धोखा दिया है। उन्होंने साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं का डेटा पेश करते हुए यह आरोप लगाए। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू होने के साथ ही नेताओं में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को घेरा। सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नौगांव में एक किलोवॉट तक के बिजली कनेक्शन का बिल माफ करने का वादा किया था। बिल माफी तो दूर शिवराज ने उल्टा उनके कनेक्शन का लोड बिना उनकी सहमति और बिना किसी आकलन के ही दो किलोवॉट कर दिया। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि एक किलोवॉट तक के जिन कनेक्शन उपभोक्ताओं के बिल माफ होने थे, उनके बिल माफी से पहले ही उनके कनेक्शन का भार बढ़ाकर दो किलोवॉट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे में वह ग्राहक इस बिल माफी के दायरे से बाहर हो गए। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि यह गरीब जनता के साथ धोखा है। सुरजेवाला ने कहा कि यह आरोप नहीं है। हम इसके तथ्य भी दे रहे हैं। इसके लिए 21 जिलों के 38 डिविजन के उपभोक्ताओं के डाटा का आकलन किया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार का यह कार्य गरीबों के साथ धोखा होने के साथ ही गैरकानूनी भी है। 

सूरजेवाला ने शिवराज से पूछे पांच सवाल

  1. क्या एक किलोवॉट तक के 20 लाख गरीब उपभोक्ताओं में से एक भी उपभोक्ता की फूटी कौड़ी माफ हुई है?
  2. क्या एक किलोवॉट तक के उपभोक्ताओं के बिजली बिल स्थगित करने के आदेश जारी करने से पहले षड्यंत्रपूर्वक तरीके से उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन का भार दो किलोवॉट नहीं कर दिया गया?
  3. क्या प्रदेश के लाखों गरीब परिवारों को उनके कनेक्शन के भार को बढ़ाने से पहले सूचित किया गया था या उनकी सहमति ली गई थी या उनके लोड का आकलन किया गया था?
  4. क्या ये लाखों गरीब परिवार दो किलोवॉट के कनेक्शन के साथ गरीबी रेखा की परिधि से षडयंत्रपूर्वक तरीके से बाहर कर दिए गए हैं?
  5. क्या शिवराज सरकार की सारी घोषणाएं ऐसे ही धोखे और झूठ की बुनियाद पर रखी गई हैं?

सुरजेवाला ने कहा- ईडी का मतलब है इलेक्शन डिपार्टमेंट ऑफ बीजेपी

विज्ञापन

रणदीप सुरजेवाला ने राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के घर पर मारे गए ईडी के छापों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ईडी अब प्रवर्तन निदेशालय नहीं बल्कि इलेक्शन डिपार्टमेंट ऑफ बीजेपी बन गया है। जहां-जहां चुनाव होते हैं, वहां ईडी की कार्रवाई करती है। सुरजेवाला ने कहा कि मध्य प्रदेश में कोई डरने वाला कोई नहीं है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें