फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: कांग्रेस की पहली सूची में नौ का आंकड़ा, नवरात्रि का था इंतजार

Sun, 15 Oct 2023 12:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और चुनावी तैयारियां अंतिम चरण में है। नवरात्र के पहले दिन कांग्रेस ने अपने 144 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसके बाद कई बड़ी सीटों पर उम्मीदवार तय हो गए हैं।

विज्ञापन
कांग्रेस की पहली सूची में नौ का आंकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र के पहले दिन सुबह नौ बजकर नौ मिनट पर जारी हुई कांग्रेस के 144 (1+4+4 = 9) प्रत्याशियों की सूची से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कांग्रेस ने अंकगणित के हिसाब से काम किया है। नौ के अंक को अपने लिए शुभ मानते हुए सूची जारी करने लिए कांग्रेस नवरात्रि का इंतजार का रही थी। वहीं, श्राद्ध पक्ष में आई भाजपा की सूची पर भी पलटवार करना चाहती थी।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए नवरात्रि के पहले दिन सुबह 9:09 पर अपनी पहली सूची जारी की है। सूची जारी करने ने लिए आज का दिन और यह समय चुनने के पीछे अंक गणित और शुभ योग की बात कही जा रही है। नौ बजकर नौ मिनट और उम्मीदवारों की संख्या 1+4+4 का कुल योग भी नौ है। नवरात्रि का त्यौहार नौ दिन और नौ देवियों की आराधना का पर्व होता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने नौ का अंक तय किया है, जिसके अनुसार उसने अपनी पहली सूची जारी की है। इसके पीछे गृह, नक्षत्र, चौघड़िया, अंक ज्योतिष और फलित ज्योतिष के शुभाशुभ योग से काम करने का प्रयास कांग्रेस की ओर से किया गया है।

बीजेपी ने श्राद्धपक्ष में की सूची जारी
इधर, शुरुवात में भाजपा ने भी अपनी दो सूचियों में 39-39 उम्मीदवार घोषित किए थे इसके पीछे भी अंकगणित होने की संभावना जताई जा रही थी। लेकिन तीसरी सूची में एक और चौथी सूची में 57 नाम सामने कर अंक गणित की इन बातों पर भाजपा ने विराम लगा दिया था। इसके साथ ही भाजपा ने अपनी एक सूची श्राद्ध पक्ष के दिनों में घोषित की थी, जिसके बाद से शुभ अशुभ की बातें सामने आने लगी थीं। कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें