फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: एमपी में आदिवासी सीएम पर मुंडा बोले- भाजपा कभी जातीय आधार पर निर्णय नहीं करती

Wed, 25 Oct 2023 01:56 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election 2023: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने स्टेट मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता ली। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुंडा ने कांग्रेस को आदिवासी विरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक पलायन इनके कार्यकाल में ही हुआ है। मध्यप्रदेश में आदिवासी इनके छलावे में नहीं आएंगे। 
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में शामिल हुए मुंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुधवार को स्टेट मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मुंडा ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का एक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाला प्रदेश है। आज मध्यप्रदेश में चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में सभी राजनीतिक दलों को अपनी बात रखने का अधिकार है। देश में सबसे अधिक शासन करने वाले दल कांग्रेस ने आदिवासियों का शोषण किया। वे सिर्फ सत्ता में बने रहने के लिए जनजाति समाज का इस्तेमाल करते रहे। उन्होंने बीजेपी स्टेट मीडिया सेंटर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि एमपी में जनजाति आदिवासियों की संख्या देश में सर्वाधिक है, लेकिन कांग्रेस ने सरकार में रहते हुए जनजाति हितों की अनदेखी की। उन के अधिकारों पर प्रहार किया। इनकी नियत समझने के बाद जनजाति समाज ने भी इन्हें नकारने का काम किया है। कांग्रेस अपने मेनिफेस्टो में बहुत सारी बातें कर रही है, लेकिन ये सिर्फ एक छलावा और धोखा है। ये पहले भी ऐसा धोखा कर चुके हैं वायदे करके उनका अमल कभी नहीं किया। 
विज्ञापन


आदिवासियों का पलायन
मुंडा ने कहा कि कांग्रेस के काल में आदिवासियों का पलायन हुआ। उनकी हालत दयनीय हुई। बीजेपी ने सरकार में आने के बाद आदिवासियों के लिए भरपूर काम किया। मोदी सरकार ने आदिवासी वर्ग हितैषी योजनाएं बनाई हैं। अब उनका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। हमने आश्रम विद्यालय बनाए। आदिवासियों को ज्ञान से जोड़ा। उन्हें गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दी। उनके स्वास्थ्य के लिए उचित व्यवस्था की। आदिवासी क्षेत्रों के लिए विशेष अभियान चलाए। हमने फोकस होकर आदिवासियों के लिए काम किया। उन्हें हमेशा प्राथमिकता पर रखा। 

कांग्रेस डरी हुई है
मुंडा ने कहा कि कांग्रेस का वचन पत्र बताता है कि वो घबराई हुई है। वो पुनः अपना स्थान बनाने में जुटी है। कांग्रेस ने आदिवासी भाईयों को दिया जाने वाला पैसा बंद कर दिया। योजना बंद कर दी। ऐसे में आदिवासी भाई सुविधाओं से वंचित हो गए। दिग्विजय सिंह सरकार में भी बैकलॉग, आरक्षण और स्वास्थ्य, शिक्षा के मामले में झूठे वायदे किए थे। अटल सरकार में जनजातीय समुदाय के लिए मिनिस्ट्री और आयोग बनाए गए हैं। जिनकी बात कांग्रेस आज करने की बात अपने वचन पत्र में कर रही है। लेकिन कांग्रेस का यह झूठ का पुलिंदा नहीं चलेगा।
विज्ञापन


गठबंधन सत्ता लोभी
इंडिया गठबंधन पर मुंडा ने कहा कि इनका ये गठबंधन देश हित के लिए नहीं है, सिर्फ सत्ता अपनाने के लिए है। पैसा एक्ट पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस कन्फ्यूज करके लाभ लेना चाहती है। महिलाओं की भागेदारी पर उन्होंने कहा कि हम इस बात के हमेशा पक्षधर रहे हैं। हमारा कमिटमेंट दिखा रहा है। 
एमपी में बीजेपी आदिवासी वर्ग से सीएम बनाएगी क्या इस सवाल के जवाब में मुंडा ने कहा कि ये फैसला विधायक दल करता है। वे अपना नेता चुनते हैं। बीजेपी कभी जातीय आधार पर निर्णय लेने की बात नहीं करती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें