फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: गृहमंत्री अमित शाह लेंगे प्रत्याशियों का फीडबैक, एक अक्तूबर को आएंगे भोपाल

Thu, 28 Sep 2023 09:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election 2023: गृहमंत्री अमित शाह रविवार को सुबह 11:30 बजे भोपाल पहुंचेंगे। वे भोपाल में क़रीब तीन घंटे रुकेंगे। इस दौरान वे पार्टी कार्यालय में ही अलग अलग बैठके लेंगे। इसमें कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। 
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे मध्य प्रदेश में लगातार बन रहे हैं, वहीं अमित शाह भी एमपी में अपनी पकड़ बढ़ाते जा रहे हैं। प्रदेश में भाजपा को जीत दिलाने के लिए शाह ने खुद कमान संभाल रखी है। अब एक बार फिर भोपाल आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगले महीने अक्तूबर में 1 तारीख को शाह भोपाल आएंगे। उनके इस भोपाल दौरे की खबर पाकर प्रदेश संगठन व्यवस्थाओं में जुट गया है। शाह भोपाल में कई संगठनात्मक बैठको में भाई लेंगे। चर्चा ये भी है कि शाह भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने पर विधानसभाओ से आया फीडबैक भी लेंगे। 
विज्ञापन




तीन घंटे रुकेंगे राजधानी में
जानकारी के अनुसार गृहमंत्री अमित शाह सुबह 11:30 बजे भोपाल पहुँचेंगे। वे भोपाल में क़रीब तीन घंटे रुकेंगे। इस दौरान वे पार्टी कार्यालय में ही अलग अलग बैठके लेंगे। इनमें शाह के साथ ही पार्टी के अन्य वरिष्ठ भी शामिल होंगे। आचार संहिता लगने के पहले हो रहे शाह के इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 

प्रवासी नेताओं को उतारा 
इससे पहले शाह अपने फार्मूले के तहत प्रदेश में यूपी गुजरात बिहार महाराष्ट्र जैसे राज्यों से नेताओं को इंपोर्ट कर चुनाव में तैनात कर चुके हैं। इन प्रवासी नेताओं ने मध्य प्रदेश में मोर्चा संभाल भी लिया है। बुधवार को भी इन नेताओं ने बैठक कर प्रदेश में चुनाव की रणनीति बनाई। इनको अलग अलग विधानसभाओ का अलग प्रभार दिए गया है। 
विज्ञापन




सीटों की स्थिति
इधर, भाजपा एमपी में अब तक प्रत्याशियों की तीन सूचियां जारी कर चुकी है, जिसमें 79 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा चुके हैं। पहली दो सूची में भाजपा ने 39-39 नाम जारी किए थे। तीसरी सूची में सिर्फ एक नाम घोषित किया था। इतना ही नहीं भाजपा ने अपनी पहली सूची अगस्त महीने में ही घोषित कर दी थी। अब 151 सीटें शेष रह गई हैं जहां भाजपा को प्रत्याशी का नाम सामने लाना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें