फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: युवा वोटर्स पर घमासान, भाजपा का पलटवार, वीडी शर्मा ने किसे कहा मिस्टर 76 और मिस्टर 77

Thu, 05 Oct 2023 04:41 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

युवा वोटर की संख्या जारी होते ही कांग्रेस और भाजपा में घमासान मच गया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही युवा वोटर को लुभाने में जुट गए हैं। इसके लिए दोनों ही पार्टियों एक दूसरे पर जमकर हमला बोल रहे हैं। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा. - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा मतदाताओं को लेकर मध्यप्रदेश में सियासत तेज हो गई है। युवा मतदाताओं को लेकर पहले पीसीसी चीफ कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा और अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। शर्मा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की तरफ इशारा करते हुए आज पत्रकारों से चर्चा में कहा कि मिस्टर 76 और मिस्टर 77 को ख़ुद जवाब देना चाहिए। उत्साहवर्धक आंकड़ों के साथ भारतीय जनता पार्टी काम करती है। 18-23 साल के 53 लाख मतदाता हैं। हमारा युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के अंदर आज भारतीय जनता पार्टी में पीएम मोदी और सीएम शिवराज के नेतृत्व में जो काम देश के अंदर हुए हैं उसे युवाओं तक पहुंचा रहा है। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले हैं। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार इस दिशा में युवा नेतृत्व के साथ आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


क्या हुआ वायदों का
शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश का युवा कांग्रेस से पूछना चाहता है। कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए झूठे वादे किए गए थे। युवाओं को 4 हज़ार बेरोज़गारी भत्ता देने की बात कही थी। 15 महीने की सरकार में कांग्रेस ने एक पैसा किसी युवा को क्यों नहीं दिया।  युवाओं को पता नहीं क्या क्या बना रहे थे। कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। युवाओं को कांग्रेस ने अपमानित किया है। युवाओं को धोखा दिया है। मध्य प्रदेश का युवा कांग्रेस को इस चुनाव में ज़रूर जवाब देगा। 

कमलनाथ ने किया था यह ट्वीट
नाथ ने युवा वोटर्स को स्मार्ट बताते हुए ट्वीट किया कि भाजपा इन युवाओं से डरी हुई है क्योंकि भाजपा के पास इन युवाओं को देने के लिए न तो अच्छी उच्च शिक्षा है, न प्रशिक्षण, न नौकरी, न रोज़गार के अवसर और न ही आने वाले कल के लिए कोई नीति-योजना है और सबसे बड़ी बात ये है कि ये बेहद जागरूक और स्मार्ट जेनरेशन है, जो भाजपा के बहकावे, भटकावे, बहलावे और फुसलावे में नहीं आने वाली। मैं इन युवाओं से कांग्रेस के समर्थन की सीधी अपील करते हुए कहना चाहता हूं। आइए,अपने पहले वोट से परिवर्तन लाएं, चलो मिलकर नया भविष्य बनाएं। कांग्रेस युवाओं के लिए नई संभावनाओं का नया युग लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें