फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: BJP ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- कोटा सिस्टम के चक्कर में नहीं बन पा रही टिकटों पर सहमति

Fri, 06 Oct 2023 05:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा का एक दूसरे पर आक्रमण बढ़ता जा रहा है। आज पहले कांग्रेस ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर हमला बोला, उसके बाद भाजपा ने पटलवार किया।
 
विज्ञापन
भाजपा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा में घमासान छिड़ा हुआ है। कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। भाजपा की ओर से शुक्रवार को पूर्व मंत्री उमा शंकर गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोटा सिस्टम के चलते टिकटों पर आम सहमति नहीं बन पा रही है इसीलिए कांग्रेस अभी तक एक भी नाम घोषित नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


गुप्ता ने कांग्रेस में गुटबाजी का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस गुटबाजी चरम पर है। कमलनाथ, दिग्विजय, अरुण यादव, जीतू पटवारी सब अपने लोगों को टिकट दिलवाना चाहते हैं। जनआक्रोश यात्रा में कांग्रेस की अंतर्कलह खुलकर सामने आ चुकी है। इसी के चलते कांग्रेस के बड़े नेता चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। गुप्ता ने आगे कहा कि 3 घंटे मे कमलनाथ मीटिंग छोड़कर बाहर आ जाते हैं। विधानसभा का यह चुनाव कांग्रेस vs कांग्रेस चुनाव होगा। कांग्रेस के किसी नेता को प्रदेश की जनता से मतलब नहीं है। गुप्ता ने सवाल उठाए कि प्रियंका मध्यप्रदेश आईं थीं क्या उन्होंने कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा से माफी मांगी। राजस्थान के महिला अत्याचार पर प्रियंका गांधी ने चुप्पी क्यों साधी हुई है। 

टिकट रेस में भाजपा आगे 
आपको बता दें कि टिकट की अब तक की रेस में भाजपा कांग्रेस से आगे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी अभी तक विधानसभा चुनाव 2023 के लिए तीन लिस्ट जारी कर अपने 79 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। जबकि कांग्रेस ने अभी तक एक भी नाम उजागर नहीं किया है। उनका मंथन लगातार जारी है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस अब पितृपक्ष के बाद ही अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें