फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp:प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू का प्रकोप, कांग्रेस ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर खड़े किए सवाल

Sun, 20 Oct 2024 06:41 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। कांग्रेस ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू को लेकर की गई व्यावस्थाओं पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ना शुरू हुई है। जहां स्वास्थ्य विभाग शहरी क्षेत्र में डेंगू को लेकर तरह-तरह के जागरूकता अभियान चला रहे हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लापरवाही बरती जा रही है। इसे लेकर कांग्रेस सरकार और स्वास्थ्य विभाग पर हमलावर हो गई है पूर्व मंत्री प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने सवाल खड़े करते हुए कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों की बहुत बड़ी आबादी डेंगू की चपेट में है। शहरों में भी जिन लोगों को बुखार आ रहा है और जो लोग टेस्ट करा रहे हैं उन्हें डेंगू निकल रहा है राज्य सरकार ने और स्वास्थ्य विभाग में इससे निपटने के लिए ना तो कोई प्रबंध किए हैं और ना ही इसको संज्ञान में लिया है। कितना दुर्भाग्य जनक है की महामारी फैली हुई है लेकिन स्वास्थ्य विभाग सो रहा है वैसे भी हमें बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य सुविधाएं मध्य प्रदेश में अपने निम्नतम स्तर पर
उन्होंने कहा है कि क्योंकि स्वास्थ्य सुविधाएं मध्य प्रदेश में अपने निम्नतम स्तर पर है ना तो समय पर ओपीडी शुरू होती है, ना ही डॉक्टर समय पर अस्पताल आते हैं, ना ही मरीजों को उचित समय पर दवाइयां मिल पाती है, अब तो सरकारी अस्पतालों में वही व्यक्ति जा रहा है जो बहुत मजबूर है। भगवान जाने सरकारी अस्पतालों कि इस दुर्गति से कब मुक्ति मिलेगी।


ब्लड बैंक नहीं होने से प्लेटलेट्स सप्लाई में परेशानी
मुकेश नायक ने आगे कहा कि प्लेटलेट्स की सप्लाई के लिए ब्लड बैंक न होने के कारण बहुत मुश्किल हो रहीं है। इतनी संख्या में ब्लड बैंक ही नहीं है जो बड़ी ग्रामीण आबादी में प्लेटलेट्स की आपूर्ति कर सकें 10000 से कम प्लेटलेट्स होने पर मरीज की मृत्यु की संभावना बढ़ जाती है ना तो ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के पास सुविधाएं हैं। जिस कारण बुखार को साधारण बुखार समझ कर समय पर चेकअप नहीं कराते हैं और अंत में डेंगू जानलेवा स्थिति में पहुंच जाता है।
विज्ञापन



हर जिले में खुले एक ब्लड बैंक 
पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार को हर जिले में एक ब्लड बैंक खोलना चाहिए जिसमें ब्लड के कॉम्पोनेंट्स सेपरेट करने की मशीन हो ताकि समय पर प्लाज्मा प्रोटीन और प्लेटलेट्स मरीज को दिए जा सके। इसके साथ-साथ मलेरिया विभाग और स्वास्थ्य विभाग को मिलकर डेंगू मलेरिया को कंट्रोल करने के लिए प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें