फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Crime: शादी का झांसा देकर युवती को भगा ले गया बादशाह, जबरन पढ़वाया कलमा, परिजनों ने लगाया धर्मांतरण का आरोप

Sat, 18 May 2024 05:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में धर्मांतरण का मामला सामने आया है, जिसमें बादशाह नाम के युवक ने एक हिंदू लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गया और उसे जबरन कलमा पढ़वाया। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बहला फुसलाकर लड़की का धर्मांतरण कराया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में भी धर्मांतरण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बड़े शहरों की तरह भोपाल में भी आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक युवती के परिजनों ने युवक पर धर्म परिवर्तन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। परिजनों का कहना है कि हिंदू युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले गया और फिर उससे जबरन कलमा पढ़वाने लगा। अवधपुरी थाना में पुलिस ने धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन


अवधपुरी टीआई रोशनलाल भारती ने बताया कि बादशाह नाम का युवक और युवती दोनों पहले अन्ना नगर में पड़ोसी थी। इस दौरान दोनों की मुलाकात हुई और यह धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। इसके बाद लड़की दूसरी जगह अपने परिजनों के साथ शिफ्ट हो गई। हालांकि, लड़का उससे मिलने वहां जाता रहता था। एक दिन दोनों ने भागने का प्लान बनाया और वे घर से भाग गए। 

बेटी के घर से भाग जाने पर लड़की के परिजनों ने थाने पहुंचकर इस मामले में शिकायत की। टीआई का कहना है, मामले की छानबीन की जा रही है। युवती के बयान के आधार पर आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


युवती की गौरवी में चल रही है काउंसलिंग
मिली जानकारी के अनुसार, युवती की गौरवी में काउंसलिंग की जा रही है। वहीं, परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, युवती के परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी को बहला फुसलाकर आरोपी ले गया और उसका धर्म परिवर्तन करवाया गया। आरोपी जबरन उससे कलमा भी पढ़वाता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें