भोपाल में तीन कोरोना पॉजिटिव मिले
- फोटो : सोशल मीडिया
मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार धीरे धीरे बढ़ रही हैं। राजधानी भोपाल में शनिवार को 76 लोगों की जांच में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इसके साथ ही एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 13 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार तीनों ही संक्रमित मरीज एक ही परिवार की है। तीनों को ही वैक्सीन लग चुकी है। उनमें कोई लक्षण नहीं है। सभी को होम आईसोलेशन में रखा गया है। भोपाल में अभी एक्टिव केसों में 11 मरीज होम आईसोलेशन और दो मरीज अस्पताल में भर्ती है।
वहीं, दिसंबर 2023 में शहर में कुल 14 मरीज मरीज मिल चुके है। इसमें से एक मरीज डिस्चार्ज हुआ है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का सुझाव दे रहा है।