फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: PCB में सदस्य सचिव की नियुक्ति पर विवाद, सीएम की मंजूरी में 'प्रभार',आदेश में कर दी पूर्णकालिक नियुक्ति

Wed, 11 Nov 2026 06:03 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सदस्य सचिव की नियुक्ति को लेकर विवाद सामने आया है। पर्यावरण कार्यकर्ता अजय दुबे ने आरोप लगाया है कि सीएम की मंजूरी प्रभार देने की थी, लेकिन आदेश में पूर्णकालिक नियुक्ति कर दी गई। उन्होंने आदेश निरस्त करने के साथ एफआईआर और लोकायुक्त जांच की मांग की है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में अब सदस्य सचिव की नियुक्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पर्यावरण कार्यकर्ता अजय दुबे ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्य सचिव की मंजूरी केवल सदस्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार देने के लिए थी, लेकिन पर्यावरण विभाग ने आदेश जारी करते समय इसे पूर्णकालिक नियुक्ति में बदल दिया। उन्होंने इसे शासन के अनुमोदन के विपरीत बताते हुए 6 नवंबर 2026 को जारी आदेश निरस्त करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और केंद्र सरकार के संबंधित अधिकारियों को शिकायत भेजी है। दुबे के मुताबिक, पर्यावरण विभाग की ई-ऑफिस नोटशीट में अपर मुख्य सचिव अनिरुद्ध मुखर्जी ने प्रस्ताव रखा था कि यदि शासन किसी आईएएस अधिकारी की सेवाएं उपलब्ध नहीं करा पाता है तो मुख्य अभियंता एचएस मालवीय को सदस्य सचिव का प्रभार दिया जा सकता है। इस प्रस्ताव पर मुख्य सचिव ने हस्ताक्षर किए और मुख्यमंत्री ने इसे 'यथा प्रस्तावित अनुमोदित' किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: सीएम ने सुंदरलाल पटवा को दी श्रद्धांजलि, बोले- वीआईपी रोड निर्माण में पटवा-गौर की जोड़ी का बड़ा योगदान

नोटशीट और जारी आदेश में अंतर का आरोप
शिकायत में कहा गया है कि स्वीकृत प्रस्ताव में केवल प्रभार देने की बात थी, लेकिन पर्यावरण विभाग की ओर से 6 नवंबर को जारी आदेश में जल अधिनियम 1974 की धारा 4(2)(फ) का उल्लेख करते हुए एचएस मालवीय को पूर्णकालिक सदस्य सचिव नियुक्त कर दिया गया। दुबे का आरोप है कि इस तरह अनुमोदित प्रस्ताव से अलग आदेश जारी किया गया। उन्होंने नियुक्ति की प्रक्रिया और इसके कानूनी आधार पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पूर्णकालिक सदस्य सचिव की नियुक्ति निर्धारित अर्हताओं और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत होनी चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- स्वच्छ सर्वेक्षण में एमपी का जलवा: 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में जबलपुर दूसरे नंबर पर, देवास-रीवा भी छाए
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर भी पहले उठा चुके हैं सवाल
अजय दुबे ने अपनी शिकायत में 4 नवंबर को की गई पूर्व शिकायत का भी उल्लेख किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपर मुख्य सचिव अनिरुद्ध मुखर्जी 6 जुलाई 2026 से बिना वैध पदस्थापना आदेश या अधिसूचना के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान उद्योगों को अनुमति देने, दंडात्मक आदेश जारी करने और तबादलों में अनियमितताएं हुई हैं। 

ये भी पढ़ें-  भोपाल में पहली बार एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी,19 नवंबर को भारत-मलेशिया की भिड़ंत;दर्शकों की एंट्री फ्री

लोकायुक्त जांच और एफआईआर की मांग
पर्यावरण कार्यकर्ता ने सरकार से 6 नवंबर के आदेश को तत्काल निरस्त करने, पूरे मामले की जांच कराने और अनिरुद्ध मुखर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने उनके कार्यकाल में हुए प्रशासनिक और वित्तीय फैसलों की लोकायुक्त से जांच कराने का आग्रह किया है। शिकायत में संबंधित अधिकारी के खिलाफ निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई की मांग भी की गई है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें