फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Congress: जन को जोड़ेंगे, फिर करेंगे विधानसभा में आक्रमण, कांग्रेस ने की तैयारी

Fri, 21 Jun 2024 06:37 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक वॉट्सऐप नंबर जारी कर जनता से इस नंबर पर घोटालों से संबंधित जानकारियां शेयर करने के लिए कहा है। इसके लिए सिंघार ने एक ईमेल आईडी भी जारी किया है।
विज्ञापन
उमंग सिंघार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में करारी शिकस्त पाकर तिलमिलाई हुई कांग्रेस ने अब आक्रमक रवैया अपनाने की तैयारी कर ली है। सत्ता पक्ष को घेरने के लिए पार्टी ने छोटी-छोटी जानकारियां जुटाने की तरफ कदम बढ़ाए हैं। इसके लिए प्रदेश की आम जनता और विभिन्न घोटालों से पीड़ित लोगों को भी जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक वॉट्सऐप नंबर जारी कर जनता से इस नंबर पर घोटालों से संबंधित जानकारियां शेयर करने के लिए कहा है। इसके लिए सिंघार ने एक ईमेल आईडी भी जारी किया है। जानकारी मुहैया कराने वालों को यह भी आश्वासन दिया गया है कि उनके नाम की गोपनीयता को बनाए रखा जाएगा।

विधानसभा में हंगामे की तैयारी
कांग्रेस इस बार विधानसभा सत्र में पूरी तैयारी से मौजूद रहने की तैयारी में है। अलग-अलग मामलों पर प्रश्नों के जरिए सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई है। स्थगन, प्रदर्शन और विधानसभा की कार्रवाई से बहिष्कार करने पर भी कांग्रेस आगे रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें