फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Congress: मतगणना से पहले 20 मई को पीसीसी चीफ पटवारी 27 लोकसभा प्रत्याशियों से लेंगे फीडबैक, बनाएंगे रणनीति

Fri, 17 May 2024 06:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस ने 27 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों को 20 मई को भोपाल बुलाया है। पीसीसी चीफ प्रत्याशियों से चुनाव का फीडबैक लेंगे और आगे की रणनीति तैयार करेंगे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के चारों चरणों के मतदान पूरे होने के बाद कांग्रेस में उत्साह दिख रहा है। कांग्रेस को उम्मीद है कि इस बार उन्हें 10 के करीब सीटों पर विजय श्री मिल सकती है। परिणाम चार जून को आएंगे। परिणामों के आने से पहले प्रदेश कांग्रेस ने 27 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों को भोपाल बुलाया है। 20 मई को पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सभी 27 लोकसभा प्रत्याशियों के साथ वन-टू-वन करेंगे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


कांग्रेस के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, जीतू पटवारी और जितेन्द्र सिंह लोकसभा प्रत्याशियों से चुनाव के अनुभव साझा करेंगे। इसके अलावा मतगणना के दौरान किस तरीके से सर्तक रहना है, इसकी जानकारी भी दी जाएगी। मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बताया कि इस दौरान पीएससी के जीतू पटवारी सभी कांग्रेस उम्मीदवारों को काउंटिंग के समय विशेष सतर्क रहने और काउंटिंग के दौरान अधिकारियों कर्मचारियों पर निगाह रखने की जानकारी देंगे।

जल्द बदले जाएंगे जिला अध्यक्ष
कांग्रेस युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जल्द ही अपने टीम में बदलाव करने जा रहे हैं। जानकारी आ रही है कि सबसे पहले जिला अध्यक्षों को बदला जाएगा। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस आलाकमान ने प्रदेश नेतृत्व में बदलाव किया था और अब लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। कांग्रेस जिला पार्टी पदाधिकारी और प्रदेश संगठन नेताओं की समीक्षा की जा रही है। जल्द ही कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी का गठन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें