फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: संजीव नगर से नेवरी लालघाटी तक नई सड़क का लोकार्पण आज सीएम करेंगे, भोपाल एयरपोर्ट की दूरी सात किमी कम हुई

Mon, 11 Mar 2024 09:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र के संजीव नगर से नेवरी लालघाटी तक की सड़क का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को लोकार्पण करेंगे। इस सड़क के निर्माण से 10 लाख लोगों को लाभ होगा। वहीं, एयरपोर्ट की दूरी सात किमी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
संजीव नगर से नेवरी लालघाटी तक नई सड़क का निरीक्षण करते विश्वास सारंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बताया कि नरेला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत संजीव नगर से नेवरी लालघाटी तक की बहुप्रतीक्षित सड़क बनकर तैयार है। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को करेंगे।
विज्ञापन


मंत्री ने बताया कि संजीव नगर करोंद से लालघाटी जाने वालों को अब सात किमी लंबा चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। वाहन चालक अब लालघाटी से संजीव नगर होते हुए एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। उन्होंने बताया कि लंबे समय से इस सड़क निर्माण को लेकर प्रयास किया जा रहा था, लेकिन सैन्य क्षेत्र में होने से इसमें रक्षा मंत्रालय (भारत सरकार) से विभिन्न स्वीकृतियां मिलने के बाद ही यह सड़क निर्माण पूरा हो सका।

10 लाख लोगों को होगी सुविधा
मंत्री सारंग ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण से अयोध्या बायपास, भानपुर, लांबाखेड़ा, करोंद क्षेत्र की द्वारका धाम, नयापुरा गांव, मैपल ट्री, बडवई, पलासी आदि 100 से अधिक कॉलोनी में निवासरत लगभग 10 लाख से अधिक आबादी को लालाघाटी एवं पुराने शहर से जुड़ने का सीधा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि नए और पुराने शहर की जनता को एयरपोर्ट जाने में 7 किमी का फेरा नहीं लगाते हुए इस मार्ग को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग किया जाएगा, जिससे एयरपोर्ट की ओर जाने आने में और भी सुगमता होगी।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय से स्वीकृति के बाद सड़क बनी
उल्लेखनीय है कि यह मार्ग मिलिट्री एरिया से होते हुए निकलता है। इसमें निर्माण कार्य की अनुमति के लिए रक्षा मंत्रालय से राज्य सरकार को भू-अर्जन करना पड़ा। इसके लिए वर्ष 2010 से प्रयास किए जा रहे थे। वर्ष 2014 में तत्कालीन रक्षा मंत्री स्व. मनोहर पर्रिकर वर्ष 2017 में तत्कालीन रक्षा मंत्री स्व. अरुण जेटली एवं 2019 में वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली में भेंटकर रहवासियों की समस्या से अवगत कराया और सड़क निर्माण के लिए विशेष स्वीकृति ली। रक्षा मंत्रालय भारत सरकार से विभिन्न स्वीकृतियां प्राप्त करने के पश्चात राज्य शासन द्वारा उक्त भूमि का भू-अर्जन किया गया। इससे 3.8 किलोमीटर लंबी सड़क अब आवागमन के लिए पूरी तरह से तैयार हो गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें