फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस आवास योजना के 144 आवास गृहों का किया लोकार्पण

Mon, 11 Mar 2024 09:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश की सुरक्षा मैं तैनात पुलिसकर्मियों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 25 हजार मकान बनाने का लक्ष्य है। जिसमें 11 हजार 500 मकान बनना आरंभ हो गए हैं और लगभग 10 हजार आवास पूर्ण हो गए हैं।
विज्ञापन
सीएम ने किया पुलिस अधिकारीआवासीय परिसर का उदघाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मध्य प्रदेश पुलिस आवास योजना के अंतर्गत जहांगीराबाद स्थित पुलिस अधिकारी आवासीय परिसर में शिलापट्टिका का अनावरण कर 144 आवास गृहों का लोकार्पण किया। उन्होंने परिसर का अवलोकन किया तथा पुलिस परिवार के सदस्यों से संवाद कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव गृह संजय दुबे, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना, म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश मकवाना तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं प्रबंध संचालक म.प्र. पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम उपेन्द्र जैन तथा पुलिस अधिकारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन


बता दें, प्रदेश की सुरक्षा मैं तैनात पुलिसकर्मियों के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 25 हजार मकान बनाने का लक्ष्य है। जिसमें 11 हजार 500 मकान बनना आरंभ हो गए हैं और लगभग 10 हजार आवास पूर्ण हो गए हैं। इसी कड़ी में भोपाल में 144 आवासों का शिलान्यास किया गया। मध्य प्रदेश पुलिस का प्रयास है कि जिले से लेकर अनुभाग एवं थाना स्तर पर भी ऐसे भवन जल्द बनें, जिससे पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को बेहतर आवास की सुविधा उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें