फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: सीएम को धमकी, डिलीट किए मैसेज का स्क्रीनशॉट बना बड़ा सुराग, मुंबई से पकड़ा गया आरोपी

Sat, 26 Sep 2026 11:19 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुंबई से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डायल-112 के व्हाट्सऐप नंबर पर धमकी भरा संदेश भेजा था, जिसे डिलीट करने के बाद भी पुलिस ने स्क्रीनशॉट और तकनीकी जांच के आधार पर उसे ट्रेस कर लिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की धमकी देने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने मुंबई से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने डायल-112 के व्हाट्सऐप नंबर पर मुख्यमंत्री को लेकर धमकी भरा संदेश भेजा था। पुलिस टीम उसे पूछताछ के लिए भोपाल ला रही है। यहां आरोपी से धमकी देने की वजह और उसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका को लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे रेडियो मुख्यालय, भदभदा में संचालित डायल-112 के व्हाट्सऐप नंबर पर एक संदेश आया था। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की धमकी दी गई थी। संदेश में मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की गई थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: कमजोर हो रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया? ग्वालियर-चंबल में भाजपा के अंदर की गुटबाजी खुलकर आ रही सामने

शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच 
जांच में सामने आया कि संदेश भेजने के बाद आरोपी ने उसमें दो बार बदलाव किया। हर बार उसने कुछ और आपत्तिजनक और धमकीपूर्ण बातें जोड़ीं। बाद में आरोपी ने पूरा संदेश डिलीट कर दिया। हालांकि, डायल-112 पर मौजूद कर्मचारियों ने संदेश का स्क्रीनशॉट पहले ही सुरक्षित कर लिया था। पुलिस ने इसे जांच में अहम साक्ष्य के तौर पर शामिल किया है। धमकी भरे संदेश की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। इसके बाद रेडियो मुख्यालय की ओर से भोपाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। मामला क्राइम ब्रांच को सौंपे जाने के बाद पुलिस ने गुरुवार को प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच टीम ने उस मोबाइल नंबर और उससे जुड़ी तकनीकी जानकारी खंगाली, जिससे व्हाट्सऐप संदेश भेजा गया था। तकनीकी जांच में मोबाइल की लोकेशन मुंबई में मिली। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को मुंबई पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बेटियों को गोद लेने का बढ़ा चलन: 5 साल में सबसे ज्यादा बच्चों को मिला परिवार, 57% बेटियां, वेटिंग 3 साल तक
विज्ञापन


भोपाल में पूछताछ के बाद सामने आएगी पूरी कहानी
पुलिस आरोपी को मुंबई से भोपाल ला रही है। अधिकारियों के अनुसार उससे धमकी देने के पीछे की वजह, संदेश में किए गए दावों और उसके संपर्क में रहे लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन की भी जांच कर रही है। इसके अलावा धमकी से जुड़े स्क्रीनशॉट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी अपने पिता से परेशान था। उसे लगा कि मुख्यमंत्री को धमकी देने का संदेश भेजने पर पुलिस उसके पिता के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की वास्तव में मुख्यमंत्री को नुकसान पहुंचाने की कोई मंशा नहीं थी। उसने अपने पिता को जेल भिजवाने के इरादे से धमकी भरा संदेश भेजा था। मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना की परिस्थितियों तथा संदेश भेजने के पीछे के पूरे मकसद की पड़ताल कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें