मुख्यमंत्री मोहन यादव का 24 नवंबर से प्रस्तावित पांच दिवसीय सिंगापुर और दक्षिण कोरिया का विदेश दौरा स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों को प्राथमिकता देते हुए नवंबर के अंत में प्रस्तावित औद्योगिक निवेश से जुड़ी विदेश यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 नवंबर से सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के दौरे पर जाने वाले थे। इस दौरान उनका निवेशकों और औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करने का कार्यक्रम था। 23 नवंबर की रात उन्हें भोपाल से दिल्ली रवाना होना था। यह दौरा फरवरी 2027 में भोपाल में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा था।