फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: निर्मला सीतारमण और पाटिल से मिले सीएम मोहन यादव, प्रदेश के लंबित मुद्दों पर की चर्चा

Wed, 25 Nov 2026 10:02 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। बैठकों में मध्यप्रदेश के लंबित वित्तीय मामलों, विकास योजनाओं, पेयजल उपलब्धता और जल जीवन मिशन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
 
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और निर्मला सीतारमण से मुलाकात की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। दोनों केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई इन मुलाकातों में मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश से जुड़े लंबित विषयों और प्रदेश के विकास की प्राथमिकताओं पर चर्चा की। उन्होंने केंद्र सरकार के स्तर पर लंबित मामलों के निराकरण और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दे भी उठाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न लंबित वित्तीय विषयों, आर्थिक हितों और विकासात्मक प्राथमिकताओं पर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के समग्र विकास के लिए वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने से जुड़े विषयों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में बड़ा बदलाव: सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर का प्रभार छोड़ा, मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान मध्यप्रदेश से संबंधित जल शक्ति विभाग के विभिन्न मुद्दों और लंबित विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जल संसाधनों के विकास, पेयजल की उपलब्धता और जल जीवन मिशन से जुड़े मामलों को केंद्रीय मंत्री के सामने रखा। दोनों केंद्रीय मंत्रियों के साथ हुई मुलाकातों में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की विकास संबंधी जरूरतों और केंद्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल बोले-योजनाओं के प्रभावी नियोजन और क्रियान्वयन का आधार हैं जनगणना के आंकड़े

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें