फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में बड़ा बदलाव: सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर का प्रभार छोड़ा, मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा

Wed, 25 Nov 2026 09:30 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंप दी है। अब काश्यप के पास भोपाल, राजगढ़ और इंदौर सहित तीन जिलों का प्रभार रहेगा।
 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार ने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री की जिम्मेदारी में बदलाव किया है। अब प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप इंदौर के भी प्रभारी मंत्री होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने बुधवार  को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले इंदौर जिले का प्रभार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास था। अब उन्होंने यह जिम्मेदारी चेतन्य काश्यप को सौंप दी है। शासन के आदेश में कहा गया है कि राज्यपाल के नाम से जारी इस निर्णय के तहत मंत्री चेतन्य काश्यप को इंदौर जिले का भी प्रभारी मंत्री नियुक्त किया जाता है। यानी उनके मौजूदा विभागीय दायित्व में कोई बदलाव नहीं किया गया है, बल्कि जिले की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। अगस्त 2024 में जब मोहन यादव सरकार ने मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंपा था, तब मुख्यमंत्री ने इंदौर की जिम्मेदारी अपने पास रखी थी। उस समय चेतन्य काश्यप को भोपाल और राजगढ़ का प्रभारी मंत्री बनाया गया था। दिसंबर 2025 में भी मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया था कि जिन जिलों का प्रभार किसी मंत्री को नहीं दिया गया है, उनकी जिम्मेदारी उनके पास है। 
विज्ञापन


एमपी में स्लम पुनर्वास और शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में काम करेगा एनबीसीसी, सीएम मोहन यादव से की मुलाकात
विज्ञापन

 
काश्यप के पास अब तीन जिलों की जिम्मेदारी
चेतन्य काश्यप वर्तमान में एमएसएमई विभाग के मंत्री हैं। इंदौर का अतिरिक्त प्रभार मिलने के बाद उनके पास भोपाल, राजगढ़ और इंदौर जिले की जिम्मेदारी होगी। नए आदेश से इंदौर में विकास कार्यों की समीक्षा, जिला प्रशासन के साथ समन्वय और सरकारी योजनाओं की निगरानी की जिम्मेदारी भी उनके पास आ जाएगी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-  
 
ये भी पढ़ें-  एमपी: मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल बोले-योजनाओं के प्रभावी नियोजन और क्रियान्वयन का आधार हैं जनगणना के आंकड़े
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें