फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: प्रदेश में होगी मुख्यमंत्री सुगम बस योजना की शुरूआत, CM बोले- कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50% सब्सिडी

Tue, 10 Jun 2025 08:35 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में कृषि आधारित उद्योग लगाने पर 50 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। साथ ही जल्द ही मुख्यमंत्री सुगम बस योजना की  शुरूआत होगी।  
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि उनका और राज्य सरकार का गाडरवाड़ा के नागरिकों के साथ विकास और विश्वास का रिश्ता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के किसानों को कृषि आधारित उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि उद्योग समागम मेले भी लगाए जा रहे हैं। प्रदेश में कृषि आधारित उद्योग लगाने वाले किसानों को 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाएगी। कृषि उद्योग से जुड़े रोजगार परक कारखाने बनाएंगे, जहां काम करने वाले को पांच हजार रुपये महीने भी दिए जाएंगे।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गाडरवाड़ा में गौशाला निर्माण किए जाने और प्रदेशवासियों को सुगम परिवहन सेवा भी उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सोमवार को नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा लोकार्पण करने के बाद जनसभा को संबोधित किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: किसान को गुमराह कर कराई रजिस्ट्री, दो करोड़ की धोखाधड़ी भी की, ईओडब्ल्यू ने की एफआईआर दर्ज

नई पीढ़ी को शिक्षित करने की मुहिम
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव प्रवेशित बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत कर उन्हें पुस्तकें प्रदान की। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा देने का प्रबंध किया जा रहा है, ताकि बच्चे देश के लोकतंत्र, सभ्यता व संस्कृति को जान सकें और अपने उज्ज्वल भविष्य के सपने को साकार कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास के कार्यों में कोई कोर कसर नहीं रखी जायेगी। जिले के विकास के लिए मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह द्वारा जो प्रस्ताव दिए गए हैं, उन्हें पूर्ण किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वृहद स्तर पर सोलर पावर कनेक्शन प्रदाय किए जाएंगे, जिससे किसानों को बिजली की समस्या से मुक्ति मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: कटनी विवाद के बाद अब सीएम के निर्देश पर DSP प्रभात शुक्ला और महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा को हटाया

मुख्यमंत्री सुगम बस योजना की प्रदेश में होगी शुरूआत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत शीघ्र ही पूरे प्रदेश में "मुख्यमंत्री सुगम बस योजना" प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य परिवहन निगम पुनः पूरे प्रदेश में बसों का संचालन करेगा। उन्होंने कहा कि सांईखेड़ा में 132 केवी का विद्युत सब स्टेशन बनेगा। उन्होंने 60 करोड़ रुपये की लागत से चीचली-सालीचौका 20 किमी सड़क बनाने की घोषणा की और 27 करोड़ रुपये की लागत से अर्जुनगांव से गाडरवारा 17.50 किमी की सड़क बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांसे, पीतल का उपयोग करें इससे चीचली सहित हमारे आसपास के भाई-बहनों को काम मिलेगा।

ये भी पढ़ें-  MP News: वित्त मंत्री देवड़ा बोले- कोई फर्जी कर्मचारी नहीं, डाटा अपडेट में देरी से सिस्टम ने बताया अटका वेतन
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें