फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: CM डॉ. यादव आज करेंगे 'सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना समिट' का शुभारंभ, छोटे निवेशकों को मिलेगा बड़ा लाभ

Tue, 10 Jun 2025 08:20 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को 'सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना समिट' का शुभारंभ करेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य सौर ऊर्जा क्षेत्र में छोटे निवेशकों और किसानों की भागीदारी बढ़ाना है।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार 10 जून को कुशाभाऊ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में छोटे निवेशकों और किसानों की सौर ऊर्जा उत्पादन में सहभागिता को सुनिश्चित करने के लिये सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव समिट का शुभारंभ करेंगे। समिट में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री  राकेश शुक्ला भी उपस्थित रहेंगे। इसमें विभिन्न सत्र आयोजित किये जायेंगे। सत्रों में विषय-विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से जानकारी दी जायेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: कटनी विवाद के बाद अब सीएम के निर्देश पर DSP प्रभात शुक्ला और महिला थाना प्रभारी मंजू शर्मा को हटाया

एमडी ऊर्जा विकास निगम अमनबीर सिंह बैंस सुबह 11 बजे प्रोजेक्ट और निविदा की विशेषताओं के बारे में बताएंगे। दोपहर में निविदा प्रक्रिया का प्रेजेंटेशन होगा। रिसोर्स मॉनीटरिंग सिस्टम पर विचार-विमर्श होगा। इसके अतिरिक्त मेनिट की डॉ. प्रियंका पालीवाल ‘रियेक्टिव पॉवर-ग्रिड स्टेबिलाइजेशन एण्ड इम्पेक्ट ऑन फीडर’ पर व्याख्यान देंगी। समिट में फीडर सोलराइजेशन में वित्तीय सहायता के लिये बैंकर्स का सेशन भी आयोजित किया गया है। समिट में प्रोसेस फ्लो और डिमांस्ट्रेशन पर भी प्रेजेंटेशन होंगे। समिट में इनवर्टर मैन्युफेक्चरर्स का सेशन भी होगा। समिट का शुभारंभ सुबह 10:30 बजे सहभागियों के रजिस्ट्रेशन से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: वित्त मंत्री देवड़ा बोले- कोई फर्जी कर्मचारी नहीं, डाटा अपडेट में देरी से सिस्टम ने बताया अटका वेतन

"सूर्य-मित्र कृषि फीडर"- क्रियान्वयन के मुख्य बिंदु
- योजना के अंतर्गत विद्युत् सबस्टेशंस की 100 प्रतिशत क्षमता तक की सौर परियोजनाओं की स्थापना की जा सकेगी।
- वोकल फॉर लोकल के अंतर्गत स्थानीय उद्यमियों के लिए निवेश एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। शासन के साथ 25 वर्षों तक विद्युत् क्रय अनुबंध किया जाएगा।
- प्रदेश में 1900 से अधिक सबस्टेशंस पर 14500 मेगावाट क्षमता परियोजनाओं के चयन हेतु उपलब्ध हैं। परियोजनाओं को एग्रीकल्चर इन्फ्रा फंड से 7 वर्षों तक 3 प्रतिशत ब्याज में छूट का प्रावधान है।

ये भी पढ़ें-  MP News: किसान को गुमराह कर कराई रजिस्ट्री, दो करोड़ की धोखाधड़ी भी की, ईओडब्ल्यू ने की एफआईआर दर्ज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें