फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड का रिजल्ट आज, सबसे पहले अमर उजाला पर देखें नतीजे

Wed, 24 Apr 2024 02:07 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MPBSE MP Board 10th 12th Result 2024: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल हाईस्कूल और हायर सकेंडरी के नतीजे 24 अप्रैल को घोषित होंगे। यह नतीजे मध्य प्रदेश बोर्ड की साइट्स के साथ ही अमर उजाला की वेबसाइट पर भी देखे जा सकेंगे। 
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कक्षा 10 और कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम 24 अप्रैल को घोषित होंगे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा परिणाम 24 अप्रैल यानी आज दोपहर चार बजे जारी करेगा। अमर उजाला ने भी अपने पाठकों के लिए मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की व्यवस्था की है। छात्र अमर उजाला की वेबसाइट पर रजिस्टर कर या https://result.amarujala.com लिंक पर क्लिक कर अपने रिजल्ट देख सकते हैं। नतीजे घोषित होते ही सबसे पहले आपको नतीजे यहां मिलेंगे। 

विज्ञापन




माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम की तारीख की घोषणा कर दी है। दोनों ही कक्षाओं के परीक्षा परिणाम 24 अप्रैल यानी बुधवार को शाम 4 बजे जारी होंगे। इसकी बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 17.50 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए।  रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र-छात्राएं https://result.amarujala.com पर जाकर अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक परिणाम देख सकेंगे। इस बार 10वीं की परीक्षा 2024 में 5 फरवरी को शुरू हुई और 28 फरवरी 2024 तक चली थी, वहीं 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी को शुरू हुई और 5 मार्च को समाप्त हो गई थी। इस साल 12वीं की परीक्षा में 9,92,101 छात्र-छात्राएं और 10वीं की परीक्षा में 7,48,238 छात्राएं शामिल हुईं। पिछले साल एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा का रिजल्ट 55.28 प्रतिशत और 10वीं कक्षा के परिणाम  63.29% रहे थे। 

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी होने पर सबसे पहले देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें
विज्ञापन
विज्ञापन

एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी होने पर सबसे पहले देखने के लिए अभी यहां रजिस्टर करें

ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट 
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र https://result.amarujala.com पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे। यहां पर रिजल्ट पर अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक डालकर अपना परीक्षा परिणाम छात्र-छात्राएं देख सकेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें