फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board: भोपाल में रिजल्ट से पहले छात्रों में जागी भक्ति,पास करा दो भगवान की पर्चियां दान पेटी में डाल रहे

Sat, 04 Apr 2026 06:52 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

भोपाल में एमपी बोर्ड रिजल्ट से पहले छात्र मंदिरों में पहुंचकर पास होने और अच्छे अंक लाने की मन्नत मांग रहे हैं। दान पेटियां पर्चियों से भर रही हैं, जिनमें छात्रों की उम्मीद और आस्था दोनों नजर आ रही है।
विज्ञापन
दान पेटी में डाली गई पर्चियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में बोर्ड परीक्षा के परिणाम से पहले छात्रों के बीच आस्था का अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है। रिजल्ट की टेंशन के बीच बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मंदिरों में पहुंचकर भगवान से पास होने और अच्छे अंक लाने की प्रार्थना कर रहे हैं। शहर के कई मंदिरों की दान पेटियां इन दिनों मन्नत की पर्चियों से भरती जा रही हैं। कोई पास होने की कामना कर रहा है तो कोई अच्छे नंबर आने पर लड्डू चढ़ाने का वादा कर रहा है।
विज्ञापन


रिजल्ट से पहले बढ़ी मंदिरों में भीड़
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम अप्रैल के दूसरे सप्ताह में आने की संभावना है। ऐसे में भोपाल के मंदिरों में छात्रों की भीड़ बढ़ गई है। विद्यार्थी पूजा करने के बाद अपनी मन्नत पर्ची में लिखकर दान पेटी में डाल रहे हैं।

दान पेटियों में बढ़ीं मन्नत की पर्चियां
मंदिरों के पुजारियों का कहना है कि इन दिनों दान पेटियों में पर्चियों की संख्या काफी ज्यादा हो गई है। छात्र पहले पूजा करते हैं और फिर अपनी इच्छा लिखकर पर्ची डालते हैं। हर साल यह परंपरा रहती है, लेकिन इस बार संख्या ज्यादा देखी जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-NSUI ने चस्पा किए पोस्टर, CMHO बोले- कार्रवाई जारी, राजनीति न करें


पर्चियों में लिखी जा रहीं अलग-अलग मन्नतें
मंदिरों में डाली जा रही पर्चियों में छात्रों की अलग-अलग इच्छाएं देखने को मिल रही हैं। कोई पास होने पर परिक्रमा लगाने की बात लिख रहा है, तो कोई अच्छे नंबर आने पर लड्डू चढ़ाने की मन्नत मांग रहा है। कुछ छात्र व्रत रखने और पूजा करने का संकल्प भी लिख रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी में 4 मौसम सिस्टम सक्रिय, 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जगह ओले, 7 अप्रैल तक असर


रिजल्ट जल्द आने की संभावना
माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है। इस साल लाखों छात्रों ने परीक्षा दी है और रिजल्ट अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी होने की तैयारी है। बोर्ड का प्रयास है कि रिजल्ट जल्द जारी किया जाए, ताकि पूरक या फेल हुए छात्रों को तैयारी का समय मिल सके। द्वितीय परीक्षा 7 मई से शुरू होगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें