फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result 2025: नरसिंहपुर ने मारी बाजी, मंडला का भी रहा अच्छा प्रदर्शन; यहां देखें दसवीं के दस धुरंधर

Tue, 06 May 2025 12:08 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Board Result: मध्य प्रदेश बोर्ड ने मंगलवार को दसवीं और बारहवीं के परिणाम घोषित कर दिए। दसवीं में नरसिंहपुर जिले ने बाजी मारी है। यहां 92.73 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। दूसरे नंबर पर 89.83 फीसदी पास परसेंटेज के साथ मंडला जिला रहा है। प्रदेश के इंदौर, भोपाल जैसे बड़े जिले इस लिस्ट में पीछे रह गए हैं।

विज्ञापन
10वीं के टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने मंगलवार को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस बार हाईस्कूल का कुल पास प्रतिशत 76.22% रहा है। परीक्षा में कुल 9.53 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिला वार प्रदर्शन की बात करें तो नरसिंहपुर जिले ने बाजी मारी है, जहां सबसे अधिक 92.73% छात्र सफल हुए। वहीं, आदिवासी बहुल मंडला जिले ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए 89.83% का पास प्रतिशत दर्ज किया।

टॉपर्स की सूची जारी, प्रज्ञा जायसवाल ने किए पूरे 500 अंक

विज्ञापन

बोर्ड ने 10वीं के टॉपर्स की सूची भी जारी की है। इस बार प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से पूरे 500 अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर 499 अंकों के साथ आयुष द्विवेदी रहे। शैजाह फातिमा ने 498 अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पढ़ें: 10वीं-12वीं में बेटियों का दबदबा, जानें असफल छात्रों के लिए सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?

टॉप-10 में कई छात्रों ने साझा किया स्थान

विज्ञापन

इस साल टॉप-10 की सूची में अंकों की टाई देखने को मिली। चौथे स्थान पर 497 अंक पाने वाले चार छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जबकि पांचवें स्थान पर 496 अंक लाने वाले भी चार विद्यार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन



परिणाम आने के बाद क्या बोले सीएम
इस बार पिछले 15 सालों का रिकार्ड टूटा है। सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 10वीं में टॉप किया है। उन्हें 500 में से 500 नंबर मिले हैं। इसी तरह 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहा। परीक्षा परिणाम में नरसिंहपुर पहले और मंडला दूसरे स्थान पर है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने छात्रों और शिक्षकों को रिजल्ट की बधाई दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में असफल विद्यार्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं। उनके अवसर अभी समाप्त नहीं हुए हैं। उन्हें तत्काल दूसरी बार परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। हमारी सरकार छात्रों के हितों का पूरा ध्यान रख रही है। ताकि, उनका पूरा साल खराब न हो। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें