फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result 2025: 10वीं-12वीं में बेटियों का दबदबा, जानें असफल छात्रों के लिए सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?

Tue, 06 May 2025 11:38 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Board 10th 12th Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इस बार के परिणाम में फिर बेटियों ने बाजी मारी है। जहां, सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 10वीं में टॉप किया है। वहीं 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने क्या कुछ का, आइये जानते हैं। 

विज्ञापन
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए 6 मई का दिन खास रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 10वीं-12वीं परीक्षा के रिजल्ट जारी किए। इन परीक्षा परिणामों में बेटियों ने बाजी मार ली। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मैं गौरवान्वित हूं। आज मन गदगद है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि 10वीं ओर 12वीं में फिर बेटियों ने बाजी मारी है। बेटियां हमारा, मान, सम्मान और गौरव बढ़ा रही हैं।

विज्ञापन




उन्होंने कहा कि इस बार पिछले 15 सालों का रिकार्ड टूटा है। सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 10वीं में टॉप किया है। उन्हें 500 में से 500 नंबर मिले हैं। इसी तरह 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सरकारी स्कूलों का रिजल्ट प्राइवेट स्कूलों से बेहतर रहा। परीक्षा परिणाम में नरसिंहपुर पहले और मंडला दूसरे स्थान पर है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने छात्रों और शिक्षकों को रिजल्ट की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बारहवीं का परिणाम हुआ जारी, सतना की प्रियल द्विवेदी ने किया टॉप; 500 में से 492 अंक मिले

उन्होंने कहा कि परीक्षा में असफल विद्यार्थियों को निराश होने की जरूरत नहीं। उनके अवसर अभी समाप्त नहीं हुए हैं। उन्हें तत्काल दूसरी बार परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। हमारी सरकार छात्रों के हितों का पूरा ध्यान रख रही है। ताकि, उनका पूरा साल खराब न हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदल रही शिक्षा नीति में नवाचार भी हो रहे हैं। सीएम डॉ. यादव ने असफल विद्यार्थियों के परिजनों से कहा कि वे बच्चों के साथ खड़े रहें। उन्होंने कहा कि हर बच्चा योग्य है। उसके असफलता के पीछे कोई न कोई वजह होगी। इस बार पिछले 15 सालों का रिकार्ड टूटा है। सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 10वीं में टॉप किया है। उन्हें 500 में से 500 नंबर मिले हैं। इसी तरह 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। आज बेटियां हम सबका मान-सम्मान बढ़ा रहीं हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें