फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result: दसवीं का परिणाम हुआ जारी, प्रज्ञा जायसवाल ने किया टॉप; 500 में से 500 अंक किए हासिल

Tue, 06 May 2025 10:18 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Board Result: मध्य प्रदेश बोर्ड से हाई स्कूल की परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी हो गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की ओर से आज यानी 6 मई 2025 सुबह 10 बजे इसे जारी कर दिया गया है। अमर उजाला पर रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
 
विज्ञापन
एमपी बोर्ड के नतीजे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सिंगरौली की प्रज्ञा जयसवाल ने दसवीं में टॉप किया है। प्रज्ञा को 500 में 500 अंक मिले हैं। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसे घोषित किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि यदि परीक्षा में कोई असफल होता है तो उसको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। नई शिक्षा नीति के तहत आपको तुरंत ही दोबारा परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में कुछ मिनट शेष, यहां देखें अपना रिजल्ट
विज्ञापन


साल 2024 में कैसा था परिणाम
पिछले कुछ सालों में एमपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में काफी बदलाव देखने को मिला था। साल 2024 में पासिंग प्रतिशत घटकर 58.10 फीसदी चला गया था, जो पिछले पांच सालों में सबसे कम था। साल 2023 में पासिंग प्रतिशत 61.32 फीसदी, 2022 में 59.54 फीसदी और 2020 में पासिंग प्रतिशत 62.84 फीसदी दर्ज किया गया था। हालांकि कोविड-19 महामारी के दौरान साल 2021 में सभी बच्चों को पास करा दिया गया था यानी पासिंग प्रतिशत 100 फीसदी रहा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें