फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: नए प्रदेश भाजपा प्रभारी बिप्लब देब कल आएंगे, बूथ कार्यकर्ता के घर भोजन और कोर ग्रुप की बैठक करेंगे

Tue, 29 Sep 2026 09:21 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब 30 सितंबर को पहली बार भोपाल पहुंचेंगे। उनके दो दिवसीय दौरे में बूथ कार्यकर्ताओं के घर भोजन-चर्चा से लेकर प्रदेश कोर ग्रुप और संगठन की अहम बैठकों तक कई कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश भाजपा के प्रभारी बिप्लव कुमार देब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश भाजपा का प्रभारी बनाए जाने के बाद त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब 30 सितंबर को पहली बार भोपाल पहुंचेंगे। उनका दो दिवसीय दौरा केवल बड़े नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात तक सीमित नहीं रहेगा। कार्यक्रम में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के घर भोजन और चाय पर चर्चा से लेकर प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक तक शामिल है। एक अक्तूबर को वे प्रदेश पदाधिकारियों, संभाग प्रभारियों और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। देब 30 सितंबर सुबह 10:30 बजे लालघाटी स्थित बूढ़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन से अपने दौरे की शुरुआत करेंगे। दोपहर एक बजे वे दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-32, बूथ-69 की कार्यकर्ता मीना जाटव के शास्त्री नगर स्थित घर पर भोजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे बूथ-49 के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास पर चाय पर चर्चा करेंगे। यानी पहले ही दिन बूथ स्तर के दो कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद का कार्यक्रम रखा गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी पंचायत उपचुनाव: 103 पदों पर मतदान, सुसनेर में भाजपा के प्रदीप और कांग्रेस के विष्णु आमने-सामने

वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात
देब दोपहर दो बजे पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी से उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:15 बजे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के प्रोफेसर्स कॉलोनी स्थित निवास पर पहुंचेंगे। शाम 4 बजे वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: बीजेवायएम नेता दिव्य ऋषि तिवारी की करंट से मौत में एफआईआर, अज्ञात पर गैर इरादतन हत्या का केस
विज्ञापन


रेखा वर्मा भी रहेंगी सक्रिय
प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा भी 30 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। दोपहर एक बजे वे अरेरा मंडल की कार्यालय मंत्री रंजना प्रसाद के घर भोजन करेंगी। शाम 5 बजे वे भी प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में शामिल होंगी। 

ये भी पढ़ें-  भोपाल: करंट से भाजयुमो नेता की मौत की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित, पांच दिन में देगी रिपोर्ट

दूसरे दिन संगठन की पूरी टीम के साथ बैठक
1 अक्तूबर को देब और रेखा वर्मा प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों, सभी संभाग प्रभारियों और मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। संगठन के मौजूदा कामकाज और जिलों से जुड़े फीडबैक पर चर्चा इस बैठक का अहम हिस्सा होगी। देब के पहले दौरे की बैठकों को पार्टी ने मुख्य रूप से परिचयात्मक बताया है, लेकिन संगठन की मौजूदा स्थिति की जानकारी भी ली जा सकती है। इस तरह देब के पहले दौरे में कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर दर्शन से होकर बूथ कार्यकर्ता के घर भोजन, वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात और कोर ग्रुप की बैठक तक पहुंचेगी। अगले दिन प्रदेश संगठन की पूरी टीम के साथ बैठक होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें