फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: अपनी ही सरकार पर भाजपा विधायक अजय विश्नोई का तंज, बोले- योजना बनी, लेकिन हमें ही जानकारी नहीं

Fri, 23 Oct 2026 06:56 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

जबलपुर के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में मझौली को शामिल किए जाने पर भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने खुशी जताई, लेकिन योजना की जानकारी नहीं मिलने पर अपनी ही सरकार पर तंज कसा। उन्होंने सवाल उठाया कि क्षेत्र में कौन से उद्योग आएंगे, काम कब शुरू होगा और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को योजना के बारे में क्यों नहीं बताया गया।
विज्ञापन
अजय विश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को लेकर भाजपा सरकार की तैयारियों के बीच पार्टी के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को लेकर सवाल उठाए हैं। पाटन से विधायक विश्नोई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि जबलपुर में उद्योग लाने की उम्मीद लंबे समय से है, लेकिन इतने बड़े प्रोजेक्ट की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी नहीं दी गई। विश्नोई ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि जबलपुर को जोड़कर बनाए जा रहे इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में उनकी विधानसभा के मझौली विकासखंड को भी शामिल किया गया है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि योजना में क्षेत्र शामिल होने के बावजूद उन्हें यह जानकारी नहीं है कि वहां कौन सा उद्योग स्थापित होगा और काम कब शुरू होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू, 19 अंडरपास और 26 किमी सर्विस रोड से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया और तस्वीरों से मिल रही जानकारी
विधायक ने अपनी पोस्ट में तंज कसते हुए कहा कि योजना बनाते समय उनसे चर्चा नहीं हुई, तो कम से कम इसके तैयार होने के बाद ही जानकारी दे दी जाती। उन्हें बताया जाना चाहिए था कि योजना क्या है, यह जमीन पर कब उतरेगी और जबलपुर को इससे क्या फायदा मिलेगा। उन्होंने जबलपुर में हुई पहली इन्वेस्टर मीट का जिक्र करते हुए कहा कि तब से ही क्षेत्र में उद्योग आने का इंतजार है। अब इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की जानकारी सामने आई है और उद्योगपतियों की खुशी की तस्वीरें भी देखने को मिल रही हैं, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधियों को योजना की विस्तृत जानकारी नहीं है। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी, कीमत सैकड़ों करोड़ होने का अनुमान

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें