फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी भाजपा: कोर ग्रुप में 20 मुद्दों पर मंथन, अब तय एजेंडे की होगी समीक्षा; सरकार-संगठन के तालमेल पर जोर

Wed, 30 Sep 2026 10:24 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश भाजपा की कोर ग्रुप बैठक में सरकार और संगठन के बीच तालमेल को लेकर 20 से ज्यादा मुद्दों पर चर्चा हुई। नेताओं ने आने वाले कार्यक्रमों, सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर सुझाव दिए।
विज्ञापन
भाजपा कोर कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश भाजपा ने आने वाले महीनों के लिए सरकार और संगठन के कामकाज को एक साथ आगे बढ़ाने की दिशा में मंथन शुरू कर दिया है। बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई कोर ग्रुप की बैठक में 20 से ज्यादा विषयों पर चर्चा हुई। संगठन की आगामी गतिविधियों से लेकर सरकार के जनकल्याण और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने, संगठन को बूथ स्तर तक और सक्रिय करने तथा सामने आने वाली चुनौतियों पर नेताओं ने अपनी बात रखी। बैठक की खास बात यह रही कि नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब और सह प्रभारी रेखा वर्मा के पदभार संभालने के बाद पहली बार कोर ग्रुप के स्तर पर सरकार और संगठन के बीच समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने बुधवार से ही संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रियता शुरू कर दी है। ऐसे में बैठक को प्रदेश भाजपा के आने वाले कार्यक्रमों और संगठन की दिशा तय करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढें-  एमपी के 35 बांध 90 फीसदी से ज्यादा भरे, पश्चिमी हिस्से में 12 फीसदी बारिश कम; रबी के जल प्रबंधन की तैयारी

सरकार के काम और संगठन के फीडबैक पर चर्चा
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकार के जनकल्याण और विकास कार्यों की जानकारी दी। वहीं, संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में यह भी विचार किया गया कि किन मुद्दों को लेकर पार्टी आने वाले समय में जनता के बीच जाएगी और सरकार की योजनाओं की जानकारी संगठन के माध्यम से किस तरह अधिक प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाई जाए। कोर ग्रुप के सदस्यों ने अपने क्षेत्रों और संगठनात्मक स्तर पर मिले फीडबैक के आधार पर सुझाव भी रखे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: राहुल का 13 दिन में कल दूसरी बार एमपी दौरा, बालाघाट में मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से मिलेंगे
विज्ञापन


अब सुझावों की प्रगति पर होगी नजर
बैठक में चर्चा किए गए विषय केवल तत्काल फैसलों तक सीमित नहीं रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, जिन मुद्दों और सुझावों पर बुधवार को चर्चा हुई, उनकी प्रगति की समीक्षा आने वाले महीनों में होने वाली कोर ग्रुप की बैठकों में की जाएगी। यानी अब बैठक में तय प्राथमिकताओं पर कितना काम हुआ, इसकी रिपोर्टिंग और समीक्षा भी संगठन के एजेंडे में रहेगी। भाजपा नेतृत्व के सामने एक तरफ सरकार के काम को जनता तक पहुंचाने और दूसरी तरफ संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाए रखने की चुनौती है। कोर ग्रुप की बैठक में इसी तालमेल को मजबूत करने पर जोर रहा। संगठन के जरिए जनसेवा के कामों को विस्तार देने और सरकार-संगठन के बीच लगातार संवाद बनाए रखने को आगे की रणनीति का हिस्सा बनाया गया है।

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश भाजपा: नई टीम का बूथ कनेक्ट, देब-रेखा ने कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर साधा संवाद, कल अहम बैठक

कोर कमेटी की बैठक में ये नेता रहे मौजूद
भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब मौजूद रहे। सह प्रभारी रेखा वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी बैठक में हिस्सा लिया। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, प्रहलाद पटेल और संपतिया उइके, सांसद विष्णुदत्त शर्मा, फग्गन सिंह कुलस्ते और लता वानखेड़े तथा आंध्रप्रदेश के प्रदेश प्रभारी अरविंद भदौरिया भी बैठक में शामिल हुए। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें