फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: भोपाल स्टेशन पर एक शख्स से 17 लाख रुपये के चांदी के जेवरात जब्त; जीआरपी ने की कार्रवाई

Fri, 13 Oct 2023 07:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP News: प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इस देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में सख्ती की गई है। इसी बीच भोपाल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने एक शख्स को लाखों रुपये की चांदी के साथ पकड़ा है। मामले में आगे की कार्रवाई अब आयकर विभाग करेगा।
विज्ञापन
bhopal railway station
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। प्रदेशभर में जांच अभियान चलाया जा रहा है। भोपाल जीआरपी भी अवैध रूप से ले जाए जा रहे नकद रुपये, मादक पदार्थ, सोने-चांदी और अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर नजर रख रही है। इसी सिलसिले में जांच के दौरान भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति के पास से 17 लाख रुपये कीमत की 37.772 किलोग्राम चांदी के जेवरात जब्त किए गए हैं। इस मामले की जानकारी जीआरपी ने आयकर विभाग को दे दी है।

विज्ञापन


जीआरपी भोपाल थाना प्रभारी जहीर खान ने बताया कि एसपी रेल हितेश चौधरी के निर्देश पर सभी जीआरपी थानों और रेलवे स्टेशनों पर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार दोपहर जीआरपी और आरपीएफ स्टाफ ने प्लेटफॉर्म क्रमांक एक के पास जांच के दौरान संदिग्ध दिखने वाले एक व्यक्ति को रोका। वह एक पिट्ठू बैग और एक ट्राली बैग लिए हुए था। वह व्यक्ति पुलिस की नजरों से बचते हुए स्टेशन से बाहर निकलने का प्रयास कर रहा था। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मोहन सिंह मारन (32) निवासी शिवानी होम्स बायपास रोड करोंद थाना निशातपुरा बताया। बैग और ट्राली बैग के अंदर रखे सामान के बारे में पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

पुलिस ने बताया कि उसे थाने लाकर उसका बैग खोलकर देखने पर उसके अंदर भारी मात्रा में चांदी की पायलें रखी मिलीं। मोहन के पास जेवरातों को लेकर कोई रजिस्टर्ड रसीद नहीं मिली। इसलिए पुलिस ने उक्त 37 किलोग्राम से ज्यादा वजनी चांदी के जेवरात जब्त कर लिए।  सूचना मिलते ही आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त चांदी मथुरा से भोपाल लाई गई थी। हालांकि तलाशी के दौरान युवक के पास यात्रा टिकट के बजाए प्लेटफॉर्म टिकट मिला था। जीआरपी की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जहीर खान के साथ ही एएसआई बीएस चंदेल, हेड कांस्टेबल अनिल सिंह, संजय धाकड़, राजेश शर्मा, आरपीएफ भोपाल से एसआई अवधेश कुमार, आरक्षक मुकेश, मनीष पुनिया और प्रवीण चौरसिया शामिल रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें