फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: सीएमओ में अवर सचिव आशुतोष गोस्वामी का तबादला, भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया

Wed, 21 Oct 2026 08:11 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ अवर सचिव आशुतोष गोस्वामी का तबादला कर दिया है। उन्हें भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त बनाया गया है। साथ ही भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) के मुख्य महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ अवर सचिव आशुतोष गोस्वामी का तबादला कर दिया है। बुधवार को सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उन्हें तत्काल प्रभाव से भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही उन्हें भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) के मुख्य महाप्रबंधक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आशुतोष गोस्वामी राज्य प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी आईएएस ट्रांसफर: भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त समेत तीन अधिकारियों की नई पदस्थापना, आदेश जारी
विज्ञापन


तीन आईएएस के भी ट्रांसफर 
वहीं, एक अन्य आदेश में, 2018 बैच के आईएएस अक्षय कुमार तेमवाल को अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, भोपाल के पद पर पदस्थ किया गया है, वे वर्तमान में भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त के पद पर कार्यरत थे। वहीं, 2020 के आईएएस अधिकारी अभिषेक सराफ, जो अब तक अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में पदस्थ थे, उन्हें अपर आयुक्त, नगर निगम भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह, भोपाल के अपर कलेक्टर और 2021 बैच के आईएएस सुमित कुमार पांडेय को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, स्मार्ट सिटी भोपाल का प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही वे अपर आयुक्त, नगर निगम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: कोटा और ग्वालियर हादसे के घायलों से मिले सीएम मोहन यादव,एआईआईएमएस में जाना इलाज का हाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें