फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP AQI: दिवाली से पहले ही दमघोंटू हुई हवा, भोपाल-ग्वालियर-इंदौर समेत कई शहरों की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में

Sun, 19 Oct 2025 04:42 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब और बहुत खराब की श्रेणियों में पहुंच चुका है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे शहरों में प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ रहा है। MP प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, ग्वालियर का AQI 300 से ऊपर पहुंच गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
प्रदूशण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली से एक दिन पहले ही मध्य प्रदेश के बड़े शहरों की हवा में ज़हर घुलने लगा है। प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खराब और बहुत खराब की श्रेणियों में पहुंच चुका है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन जैसे शहरों में प्रदूषण स्तर लगातार बढ़ रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो अगर पटाखों और धुएं पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो दीपावली की रात हालात और बिगड़ सकते हैं। प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को औसत AQI 114 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। टीटी नगर और भेल जैसे इलाकों में प्रदूषण का स्तर अधिक पाया गया। हवा में सूक्ष्म कण (PM2.5 और PM10) बढ़ रहे हैं, जो सांस और दिल के रोगियों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन


ग्वालियर सबसे प्रदूषित
MP प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, ग्वालियर का AQI 300 से ऊपर पहुंच गया है, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। यहां धूल और वाहनों से निकलने वाला धुआं बड़ी वजह है। दीपावली के दिन यह आंकड़ा 400 के पार जा सकता है, जो गंभीर स्वास्थ्य संकट की चेतावनी है। इंदौर, जो बेहतर हवा के लिए जाना जाता है, वहां भी हालात तेजी से बदल रहे हैं। रविवार को AQI 100 के पार पहुंच गया, और लगातार बढ़ रहा है। नगर निगम के अफसरों ने भी माना है कि दीपावली की रात शहर की हवा काफी ज्यादा प्रदूषित हो सकती है।


 इन शहरों की स्थिति (19 अक्टूबर को दर्ज AQI स्तर)
शहर  AQI स्तर श्रेणी
भोपाल 114  खराब
ग्वालियर  305 बहुत खराब
इंदौर  105 खराब
जबलपुर  95 मध्यम से खराब
उज्जैन 98 मध्यम से खराब
विज्ञापन

यह भी पढ़ें-दीपावली से पहले बिगड़ने लगी प्रदेश की हवा, भोपाल-ग्वालियर में AQI 175 पार, सांस लेना हुआ मुश्किल
विज्ञापन


क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
एम्स भोपाल डॉक्टरों ने पहले ही चेतावनी जारी की है कि पटाखों के धुएं से आंख, त्वचा, और फेफड़ों पर गंभीर असर हो सकता है। त्योहार के समय वायु प्रदूषण के बढ़ने से आंखों में जलन, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द और बच्चों में खांसी की शिकायतें बढ़ जाती हैं। हृदय और अस्थमा रोगी विशेष सावधानी बरतें।

यह भी पढ़ें-दिवाली से पहले बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में होगी बारिश, इसके बाद शुरू होगा ठंड का दौर

क्या करें – क्या न करें

यह करें-
- बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को शाम को बाहर निकलने से रोकें
- घर के अंदर शुद्ध हवा बनाए रखें
- पानी पीते रहें, मास्क का प्रयोग करें
- कम धुएं वाले ग्रीन पटाखे का ही प्रयोग करें

यह न करें-
- बंद जगहों पर पटाखे न जलाएं
- रात में भारी आतिशबाजी से परहेज करें
-जलन या सांस की समस्या में देर न करें, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें