फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Update: 12 दिन बाद बदला मौसम, 30 से ज्यादा जिलों में झमाझम बारिश, मौसम विभाग का नया अलर्ट

Tue, 21 Jul 2026 08:13 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में दो-तीन सप्ताह बाद मानसून फिर सक्रिय हो गया है। 30 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश हुई,  प्रदेश में अब भी सामान्य से 17% कम बारिश दर्ज है, जबकि अगले 48 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
भोपाल में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब दो से तीन सप्ताह की सुस्ती के बाद मध्यप्रदेश में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटे में भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर समेत 30 से अधिक जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा 4.1 इंच बारिश राजगढ़ में हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटे तक प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। राजगढ़ के अलावा रायसेन में 2.5 इंच, उमरिया में 2 इंच, नरसिंहपुर और सागर में 1.5-1.5 इंच, टीकमगढ़ में 1.1 इंच तथा मंडला में 1 इंच बारिश दर्ज की गई। वहीं भोपाल, सीहोर, विदिशा, ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम, उज्जैन, देवास, रीवा, सतना, बालाघाट, गुना, शाजापुर और दमोह सहित कई जिलों में झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

रायसेन में सड़क धंसी, 


अब भी सामान्य से 17% कम बारिश
बारिश का दौर लौटने के बावजूद प्रदेश में मानसून अब भी कमजोर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अब तक 268.1 मिमी (10.5 इंच) बारिश हुई है, जबकि इस अवधि तक 323.2 मिमी (12.7 इंच) बारिश होनी चाहिए थी। यानी प्रदेश में अब भी 17 प्रतिशत वर्षा की कमी बनी हुई है। पश्चिमी मध्यप्रदेश में बारिश सामान्य से 12 प्रतिशत और पूर्वी हिस्से में 17 प्रतिशत कम दर्ज की गई है।

अगले 48 घंटे अहम
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इससे खरीफ फसलों को राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि निचले इलाकों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयकः कांग्रेस विधायक बोले-एक कमरे में खुलेंगे विश्वविद्यालय, कैसे होगी पढ़ाई?
विज्ञापन


भोपाल में दिनभर बरसते रहे बादल, उमस से मिली राहत
राजधानी भोपाल में सोमवार देर रात शुरू हुई बारिश मंगलवार को पूरे दिन रुक-रुककर जारी रही। कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश के बीच दिनभर आसमान बादलों से घिरा रहा, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। लंबे समय से अच्छी बारिश नहीं होने के कारण शहर में उमस और गर्मी से लोग परेशान थे। मंगलवार को हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से बड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, भोपाल में अगले 24 से 48 घंटे तक रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें