फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार कल: शिव की नड्डा से मुलाकात के बाद जारी होगी सूची, दिग्गजों की भूमिका पर फंसा पेच

Mon, 18 Dec 2023 06:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


 
 
मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार मंगलवार को हो सकता है। मंगलवार दोपहर में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात के बाद मंत्रियों की सूची जारी हो सकती है। अभी दिग्गजों की भूमिका को लेकर पेच फंस हुआ है।
विज्ञापन
मंत्रिमंडल गठन हो सकता है कल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

13 दिसंबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और दो उप मुख्यमंत्रियों जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला की शपथ के बाद अब मंगलवार को मंत्रिमंडल की तस्वीर साफ हो सकती है। रविवार को दिल्ली में सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेश के नेताओं की केंद्रीय नेताओं के साथ हुई बैठक में तीन दर्जन नामों पर चर्चा हुई, जिसमें एक दर्जन से अधिक नामों पर सहमति बनी है। इसमें नए चेहरे के साथ ही पुराने चेहरे भी शामिल हैं। सूत्रों के मुताबिक शुरुआत में करीब 20 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। हालांकि, अभी दिग्गज नेताओं की भूमिका को लेकर पेच फंस गया है। इसके लिए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय नेतृत्व ने दिल्ली बुलाया है। शिवराज की मंगलवार दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात है। इसमें शिवराज सिंह चौहान की आगे की भूमिका पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


सभी दिग्गज मंत्रिमंडल में शामिल होंगे
रविवार को दिल्ली में जेपी नड्डा के घर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में दो घंटे बैठक हुई। इसमें केंद्रीय नेतृत्व सभी चुनाव जीतने वाले दिग्गजों को मंत्री बनाना चाहता है। हालांकि, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कैबिनेट में शामिल नहीं करने का आग्रह किया है। इस पर आलाकमान से साफ कर दिया है कि यह निर्णय हम पर छोड़िए। इसमें शिवराज सिंह चौहान का नाम शामिल नहीं है। ऐसे में अब उनको दिल्ली बुलाकर आगे बड़ी भूमिका देने का आश्वासन देकर विश्वास में लिया जा सकता है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व किसी भी नेता को नजरअंदाज करने की जोखिम नहीं लेना चाहेगा।

मंत्री पद के लिए इन नामों पर चर्चा
पूर्व सांसद राकेश सिंह, राव उदय प्रताप सिंह, रीति पाठक, संपत्तिया उईके, प्रद्युम सिंह तोमर, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, विष्णु खत्री, भगवान दास सबनानी, अशोक रोहाणी, निर्मला भूरिया, हेमंत खंडेलवाल, प्रदीप लारिया, संजय पाठक, भूपेंद्र सिंह, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, रामेश्वर शर्मा, विश्वास सारंग, शैलेंद्र जैन, अनिल जैन, जय सिंह मरावी के साथ ही पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, विजय शाह, जयंत मलैया, अर्चना चिटनिस, मीना सिंह, अजय विश्नोई व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें