मध्यप्रदेश विधानसभा में विधायकों की भाषा संतुलित रहे इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष ने कुछ शब्दों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इन शब्दों में 'पप्पू, गोदी, फेंकू, झूठा, बंटाधार, मंदबुद्धि और मामू' जैसे शब्द शामिल हैं। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने बुधवार को कहा कि बजट सत्र के दौरान विधायकों ने कई अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल किया है। इसलिए हमें कार्यवाही की किताब से कई शब्द हटाने होंगे।