फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: 'बैरसिया में खून से सना रहस्य', सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव, हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Wed, 27 Aug 2025 09:34 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के बैरसिया इलाके में मंगलवार सुबह एक अधेड़ का शव सड़क किनारे मिला। मृतक की पहचान शमशाबाद निवासी मोकम सिंह के रूप में हुई। उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के बैरसिया इलाके में मंगलवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव सड़क किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोकम सिंह, निवासी शमशाबाद के रूप में हुई है। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।
विज्ञापन


पत्थर से प्रहार की आशंका
एसपी (देहात) प्रमोद कुमार सिन्हा के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे बैरसिया-शमशाबाद रोड से करीब 500 मीटर भीतर शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच की। प्रथम दृष्टया पाया गया कि मृतक के सिर और शरीर पर चोट के निशान हैं और उसके कान से खून बह रहा था। 

ये भी पढ़ें:  BJP अध्यक्ष नड्डा के साथ जबलपुर से दिल्ली पहुंचे CM यादव, क्या मुख्य सचिव को मिलने वाला है एक्सटेंशन?
विज्ञापन
विज्ञापन


आशंका है कि पत्थर जैसे किसी भारी वस्तु से वार कर उसकी हत्या की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। जिस स्थान पर शव मिला, वहां से मृतक का गांव करीब 25 किलोमीटर दूर है। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं और कर शव को सुनसान स्थान पर फेंका गया होगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिले सबूतों और आसपास के इलाके की छानबीन कर हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें