फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MANIT FOREST FIRE: भोपाल मैनिट के जंगल में लगी आग, हजारों पेड़ जले, चार घंटे में 30 दमकलों ने पाया आग पर काबू

Sat, 29 Mar 2025 05:31 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल स्थित मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के जंगल में शनिवार सुबह 9 बजे भीषण आग लग गई लगी। नगर निगम की टीम 4 घंटे में 30 दमकलों की मदद से आग पर पाया काबू पाया।
विज्ञापन
मैनिट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मियां शुरू होते ही राजधानी भोपाल में आगजनी की कई घटनाएं सामने आ रही हैं। जहां कुछ दिन पहले कालियासोत के जंगल में आग लगने से कई पेड़ पौधे जल गए थे। वहीं अब मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) के जंगल में शनिवार को सुबह 9 आग लग गई। तेज हवा के कारण कुछ ही देर में आग ने आसपास के पेड़ों को भी चपेट में ले लिया, जिससे हजारों पेड़ जल गए। हालांकि घटना की सूचना मिलने पर 30 से अधिक दमकलों को घटना स्थल पर भेजा गया। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद 25 से अधिक दमकलकर्मियों ने इस आग पर काबू पा लिया। इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन



4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू 
नगर निगम के दमकल कर्मियों ने बताया कि मैनिट परिसर के जंगल में आग लगने की सूचना सुबह करीब 9 बजे फायर कंट्रोल रूम को दी गई थी। जिसके बाद माता मंदिर, कोलार, न्यू-मार्केट, बोगदापुल और फतेहगढ़ समेत अन्य फायर स्टेशनों से करीब 12 फायर ब्रिगेड और वाटर टैंकर मौके पर भेजे गए। इस आग को बुझाने में करीब 4 घंटे का समय लगा। इस दौरान आग में 30 से अधिक दमकलों और वाटर टैंकर से पानी डाला गया। दोपहर एक बजे तक दमकल कर्मियों ने इस आग पर काबू पा लिया। 

यह भी पढ़ें-भोपाल नगर निगम में टैक्स की 54 करोड़ की वसूली बाकि, समृद्ध क्षेत्र में पिछड़े, 31 मार्च तक मिलेगी छूट
विज्ञापन


600 एकड़ में फैला मैनिट परिसर
जानकारी के लिए बता दें कि मैनिट का परिसर करीब 600 एकड़ में फैला है. इसके 80 प्रतिशत क्षेत्र में जंगल है। इससे लगे हुए हास्टल भी बने हुए हैं। जब सुबह जंगल में आग लगी तो उसके आसपास के हास्टलों में छात्र दहशत में आ गए। हास्टल में धुंआ भर गया। इस आग के कारण मैनिट परिसर के हजारों पेड़ जल गए। हालांकि, खुला क्षेत्र होने की वजह से आग को कंट्रोल करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। आग की सूचना मिलने पर मैनिट के अधिकारियों के साथ नगर निगम के अधिकारी और फायरमैन मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में चार दिन बंद रहेंगी मांस की दुकानें, नगर निगम ने आदेश जारी किया


गर्मियों में बढ़ जाती है आगजनी की घटनाएं 
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि  गर्मी के दिनों में आग की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इस समय खेतों में भी किसानों की फसल कटी नहीं है। ऐसे में फसल को बचाने के लिए शहर के सीमावर्ती इलाकों में भी दो-दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैयार स्थिति में खड़ी की गई हैं, जिससे आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकलों को पहुंचाया जा सके, जिससे की फसल का नुकसान कम से कम हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें