फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस का भोपाल में बड़ा कार्यक्रम: लाल परेड ग्राउंड में 30 हजार स्वयंसेवक, दत्तात्रेय होसबाले मुख्य वक्ता

Sun, 20 Sep 2026 12:17 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

संघ के शताब्दी वर्ष के तहत रविवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में बड़ा स्वयंसेवक एकत्रीकरण हो रहा है। इसमें भोपाल विभाग के पांच जिलों से करीब 30 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में संघ के सामाजिक कार्यों और पंच परिवर्तन के संदेश पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
आरएसएस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत रविवार को भोपाल में बड़ा स्वयंसेवक एकत्रीकरण हो रहा है। लाल परेड ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रम में भोपाल विभाग के पांच जिलों से करीब 30 हजार स्वयंसेवक शामिल होंगे। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। एकत्रीकरण में संघ की नियमित शाखाओं के वृहद स्वरूप को सामने रखा जाएगा। शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्वयंसेवकों की सहभागिता के साथ संघ के सामाजिक कार्यों और आगामी संकल्पों से जुड़े विषय भी रखे जाएंगे।
विज्ञापन


पांच जिलों से पहुंचेंगे स्वयंसेवक
कार्यक्रम में भोपाल विभाग के अंतर्गत आने वाले पांच जिलों के स्वयंसेवक शामिल होंगे। संघ की ओर से इसे नियमित शाखाओं के बड़े स्वरूप के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। कार्यक्रम रविवार शाम लाल परेड ग्राउंड में होगा।

शताब्दी वर्ष में संपर्क और संवाद पर जोर
संघ के शताब्दी वर्ष का औपचारिक शुभारंभ विजयादशमी 2025 से हुआ है। वर्षभर चलने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से संघ की 100 वर्षों की यात्रा और सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों को सामने रखा जा रहा है। इसके तहत गृह संपर्क अभियान, हिंदू सम्मेलन और प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठियों के जरिए समाज के अलग-अलग वर्गों से संपर्क और संवाद के कार्यक्रम किए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मातृ-शिशु मृत्यु दर घटाने तमिलनाडु मॉडल अपनाएगी सरकार: गर्भावस्था में मिलेगी जननी किट, NHM से जुड़ेगा आयुष
विज्ञापन



पंच परिवर्तन का संदेश
शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों में संघ की ओर से पंच परिवर्तन को भी प्रमुखता दी जा रही है। इसमें सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्वबोध और नागरिक कर्तव्य जैसे विषय शामिल हैं। संघ की ओर से इन विषयों को सामाजिक जीवन में व्यवहार का हिस्सा बनाने पर जोर दिया जा रहा है।इससे पहले समाज सेवा न्यास में केंद्रीय संस्थानों के युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम रखा गया है। यह कार्यक्रम प्रेस के लिए नहीं होगा। इसके बाद शाम को लाल परेड ग्राउंड में स्वयंसेवक एकत्रीकरण आयोजित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें