फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: पांच दिन में 1.22 करोड़ के मादक पदार्थ जब्त, रतलाम में 16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज

Mon, 06 Apr 2026 09:57 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान तेज हो गया है। बीते पांच दिनों में प्रदेशभर से 1.22 करोड़ रुपये से ज्यादा के मादक पदार्थ जब्त किए गए, वहीं रतलाम में 16 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी गई।
विज्ञापन
नशे के विरुद्ध पुलिस की प्रदेश भर में कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान तेज हो गया है। बीते पांच दिनों में प्रदेशभर में 1.22 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त किए गए। वहीं रतलाम जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 16 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति फ्रीज की गई है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देश पर 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान अलग-अलग जिलों में पुलिस ने समन्वित कार्रवाई कर तस्करों पर शिकंजा कसा है। पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि तस्करों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनके नेटवर्क, वित्तीय स्रोत और अवैध संपत्तियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  गैस-पेट्रोल का भरपूर स्टॉक: प्रदेश में रोज 2.20 लाख सिलिंडर वितरण, कंपनियों ने किया अफवाहों से सावधान

रतलाम में सबसे बड़ी कार्रवाई
रतलाम जिले में थाना कालूखेड़ा क्षेत्र में अवैध ड्रग्स फैक्ट्री चलाने वाले आरोपियों की पहचान कर उनकी संपत्तियों की जांच की गई। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट और सफेमा के तहत करीब 16.16 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज करने के आदेश जारी किए गए। यह कार्रवाई तस्करों के आर्थिक नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Samrat Vikramaditya Mahanatya: वाराणसी में 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य'
विज्ञापन


कई जिलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई
नीमच में तीन अलग-अलग मामलों में करीब 62 लाख रुपये की एमडीएमए, अफीम और डोडाचूरा जब्त कर चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया। आगर मालवा में कार से 148 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त कर दो आरोपियों को पकड़ा गया। शिवपुरी में स्मैक के साथ दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। उज्जैन में गांजा जब्त करने के साथ ही एमडीएमए बनाने वाले नेटवर्क का खुलासा कर 8.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इंदौर क्राइम ब्रांच ने एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर ड्रग्स और वाहन जब्त किए। मंदसौर, गुना, नर्मदापुरम, खरगोन और छिंदवाड़ा में भी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अफीम, गांजा, ब्राउन शुगर और अन्य मादक पदार्थ जब्त कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें- भाजपा का स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री यादव बोले- धुरंधर-2 का दौर, भारत अब घर में घुसकर मारने वाला तीसरा देश

बैतूल में अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा
बैतूल में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया। मुख्य आरोपी ओडिशा से सब्जी परिवहन के बहाने गांजा लाकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई करता था। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें