फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशाना: पीएम मोदी पर टिप्पणी कर घिरे हेमंत सोरेन, अब शिवराज सिंह ने कही यह बात

Sat, 08 May 2021 05:13 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शिवराज ने कहा कि किसी भी मुख्यमंत्री ने आज तक किसी प्रधानमंत्री के लिए ऐसी निकृष्टतम भाषा का प्रयोग नहीं किया।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान - फोटो : twitter.com/ChouhanShivraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुरुवार (6 मई) को किए गए फोन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टिप्पणी की। इस पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया। शिवराज ने कहा कि किसी भी मुख्यमंत्री ने आज तक किसी प्रधानमंत्री के लिए ऐसी निकृष्टतम भाषा का प्रयोग नहीं किया।

विज्ञापन


चौहान ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर चर्चा के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का ट्वीट न केवल राजनीतिक लाभ की मंशा से किया गया, बल्कि उसकी भाषा भी पूरी तरह से असंयमित और अमर्यादित थी। मैं इसकी घोर भर्त्सना करता हूं। मोदी प्रदेश के हर मुख्यमंत्री और देश के हर व्यक्ति की बात सुनते हैं। सोरेन को यह याद रखना चाहिए कि प्रधानमंत्री ने झारखंड की चिंता करते हुए स्वयं फोन किया था।'

चौहान ने कहा, 'इस समय देश और झारखंड कोविड-19 की चुनौती से जूझ रहा है। ऐसे में पीएम मोदी ने सिर्फ कोविड के संबंध में बात की। यदि हेमंत सोरेन को कोई और बात करनी थी तो उन्हें प्रधानमंत्री को पहले फोन करके अपनी समस्या से अवगत कराना चाहिए था। मोदी संवेदनशील प्रधानमंत्री हैं। वह देश को कोविड-19 की चुनौती से बाहर निकालने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। हेमंत सोरेन आपको देश माफ नहीं करेगा। यह समय अनर्गल प्रलाप कर देश को क्षति पहुंचाने और राजनीतिक लाभ उठाने का नहीं, बल्कि एकजुट होकर कोरोना को परास्त करने का है।'
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी ने संघीय व्यवस्था के अनुरूप कार्य एवं सहयोग का उत्तम उदाहरण प्रस्तुत किया। सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा और संवाद कर उनके राज्य की समस्याएं सुलझाने का कार्य भी उन्होंने सदैव आगे बढ़कर किया। उन्होंने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करके हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की गरिमा को धूमिल कर रहे हैं। किसी भी मुख्यमंत्री ने आज तक किसी प्रधानमंत्री के लिए ऐसी निम्नतम भाषा का प्रयोग नहीं किया।' बता दें कि पीएम मोदी से फोन पर बातचीत के बाद सोरेन ने ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था कि पीएम मोदी ने केवल 'मन की बात' की। बेहतर होता कि वह 'काम की बात' करते।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें