फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: शिवराज के मंत्री की फिसली जुबान, कहा- हर चीज तो सरकार फ्री में दे नहीं सकती, थोड़ी महंगाई भी स्वीकार करो

Sun, 31 Oct 2021 08:11 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि इन वर्षों में अगर आमदनी बढ़ी है तो हमें थोड़ी बहुत महंगाई भी स्वीकार करनी चाहिए। हर चीज तो सरकार फ्री में दे नहीं सकती।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बढ़ती महंगाई को लेकर मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने रविवार को एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में अगर आमदनी बढ़ी है तो हमें थोड़ी बहुत महंगाई भी स्वीकार करनी चाहिए। हर चीज तो सरकार फ्री में दे नहीं सकती क्योंकि सरकार का राजस्व संग्रह भी इसी से होता है तो जनता को ये समझना चाहिए। वहीं, पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर मंत्री ने कहा, 'आप यह नहीं कह सकते, 10 साल पहले मुझे छह हजार तनख्वाह मिलती थी और आज 50 हजार मिल रही है तो आप कहें कि पेट्रोल डीजल की कीमत वही रहे जो 10 साल पहले थी। यह संभव नहीं है।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं इस पर आपसे प्रैक्टिकल बात करना चाहूंगा। महंगाई कभी वर्तमान दर से नहीं नापी जाती। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि किस वर्ग की महंगाई नहीं बढ़ गई। क्या जिन कर्मचारियों की सैलरी पांच हजार रुपये थी, उन्हें आज 25-30 हजार नहीं मिल रही? क्या व्यापारियों को अधिक मूल्य नहीं मिल रहा? क्या सब्जी पैदा करने वाला का मूल्य नहीं बढ़ा? क्या दूध उत्पादन करने वाला का रेट नहीं बढ़ा। आमदनी तो प्रत्येक वर्ग की बढ़ी। उन्होंने कहा कि दोषारोपण किसी भी सरकार पर करें, क्या कांग्रेस सरकार में महंगाई नहीं बढ़ी?
 

#WATCH | "Hasn't income of the common man increased? Govt can't give everything for free. People should understand that if their income is rising, then they will have to accept inflation also," says Madhya Pradesh Minister Mahendra Singh Sisodia in Indore pic.twitter.com/kpTdogH0Rh

— ANI (@ANI) October 31, 2021

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें