फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: डेल्टा प्लस का आठवां केस मिला, बैरागढ़ के युवक में नए वैरिएंट की पुष्टि, अब तक दो मौतें

Sat, 26 Jun 2021 05:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

डेल्टा प्लस वैरिएंट देश के 12 राज्यों में पैर पसार रहा है। मध्यप्रदेश में आठवां केस मिला है। राज्य में अब तक इसके दो संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
 
विज्ञापन
कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरागढ़ इलाके के 25 वर्षीय युवक में कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट मिला है। इसे मिलाकर अब तक राज्य में आठ लोग इस नए वैरिएंट से संक्रमित मिले हैं, वहीं दो लोगों की इससे मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


बैरागढ़ का युवक पांच जून को संक्रमित हुआ था। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज हुआ था। अब वह स्वस्थ है और घर चला गया है। उसे कोरोना रोधी वैक्सीन अभी नहीं लगी है। इससे पहले मप्र में डेल्टा प्लस के तीन केस भोपाल में, दो उज्जैन में, दो रायसेन में और एक अशोकनगर में मिला है। उज्जैन में एक महिला की और अशोक नगर में एक युवक की मौत हो चुकी है। दोनों को वैक्सीन नहीं लगी थी। 

केंद्र सरकार ने किया अलर्ट
केंद्र सरकार डेल्टा प्लस को लेकर राज्यों को लगातार अलर्ट कर रही है। चार दिन पहले मप्र, केरल व महाराष्ट्र को अलर्ट किया गया था। शनिवार को आठ राज्यों को और अलर्ट किया गया है। केंद्र ने डेल्टा प्लस से निपटने के लिए गाइडलाइंस भी जारी कर दी है। इसमें टीटीवी फॉर्मूले यानी टेस्टिंग, ट्रैकिंग व वैक्सीन पर जोर दिया गया है। देश के 12 राज्यों में अब तक डेल्टा प्लस के 52 केस मिल चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें