मप्र कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ नेता माणक अग्रवाल के खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठाते हुए उनकी प्राथमिक सदस्यता छह साल के लिए निलंबित कर दी है। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
कमलनाथ के फैसले का किया था विरोध
बता दें, माणक अग्रवाल ने कुछ दिनों पहले कांग्रेस में शामिल हुए हिंदू महासभा के नेता बाबूलाल चौरसिया का विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि प्रदेश कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ को धोखे में रख बाबूलाल चौरसिया को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। ऐसे मामलों में पार्टी को सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए। महात्मा गांधी के हत्यारे की पूजा करने वालों की पार्टी में कोई जगह नहीं होनी चाहिए।