फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: सुसनेर नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव छोड़कर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के उपचुनाव स्थगित

Tue, 08 Sep 2026 08:48 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में नगरीय निकायों के उपचुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा बदलाव किया है। सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद को छोड़कर टीकमगढ़-कुक्षी अध्यक्ष और 26 पार्षद पदों के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में नगरीय निकायों के उपचुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद के उपचुनाव को छोड़कर बाकी सभी नगरीय निकायों के उपचुनाव स्थगित कर दिए हैं। स्थगित चुनावों के लिए अब अलग से नया कार्यक्रम जारी किया जाएगा। वहीं, त्रिस्तरीय पंचायतों के उपचुनाव पहले से घोषित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने 31 अगस्त को वर्ष 2026 के पूर्वार्द्ध के उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया था। इसके तहत सुसनेर, टीकमगढ़ और कुक्षी नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना था। इसके अलावा प्रदेश के अलग-अलग नगरीय निकायों में 26 पार्षद पदों के लिए भी उपचुनाव प्रस्तावित थे। मतदान 29 सितंबर को होना था और नगरीय निकायों के नतीजे तीन अक्तूबर को घोषित किए जाने थे। अब आयोग के नए आदेश के बाद सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव ही घोषित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ेगा, जबकि टीकमगढ़ और कुक्षी के अध्यक्ष पद समेत 26 पार्षद पदों के चुनाव स्थगित कर दिए गए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: भोपाल के पास सड़क पर दिखा बाघ, वीडियो वायरल; ड्रोन और डॉग स्क्वॉड से तलाश जारी

8 सितंबर से शुरू होनी थी नामांकन प्रक्रिया
पहले जारी कार्यक्रम के अनुसार 8 सितंबर को निर्वाचन की सूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी थी। 15 सितंबर तक नामांकन जमा किए जाने थे। 16 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 18 सितंबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख तय थी। नगरीय निकायों में 29 सितंबर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान और 3 अक्तूबर को मतगणना प्रस्तावित थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश में खुलेंगे इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के K-12 स्कूल! जेम्स एजुकेशन ने दिखाई रुचि, भोपाल-इंदौर पर नजर

पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम नहीं बदला
नगरीय निकायों के चुनाव स्थगित किए जाने का असर पंचायत उपचुनाव पर नहीं पड़ा है। पंचायतों में 7 जिला पंचायत सदस्य, 28 जनपद पंचायत सदस्य, 110 सरपंच और 4090 पंच पदों के लिए उपचुनाव होना है। पंचायतों में भी 29 सितंबर को मतदान होगा। सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य के नतीजे 3 अक्तूबर तथा जिला पंचायत सदस्य और पंच पदों के परिणाम 5 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें