फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के 71वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर काटा 71 फीट लंबा केक

Fri, 17 Sep 2021 12:23 AM IST
देव कश्यप एएनआई, भोपाल

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार से 20 दिवसीय जनसंपर्क अभियान शुरू किया जा रहा है। यह अभियान सात अक्तूबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
पीएम मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं ने काटा वैक्सीन के आकार का केक। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के भोपाल में लालघाटी चौराहा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर 71 फीट लंबे वैक्सीन के आकार का केक काटा। वैक्सीन के आकार में बनाए गए यह केक सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा। देश के अन्य हिस्सों से भी इसी तरह की कुछ खबरें सामने आईं।

विज्ञापन


एक ओर उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी का निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गुरुवार को दिये जलाए और 71 किलो के लड्डू का भोग लगाया। वहीं बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के पूर्व वीस जीसी त्रिपाठी और भाजपा सांसद रूपा गांगुली की मौजूदगी में काशी संकल्प नामक एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया।


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार से 20 दिवसीय जनसंपर्क अभियान शुरू किया जा रहा है। यह अभियान सात अक्तूबर तक जारी रहेगा। पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं से इस दौरान कोरोना टीकाकरण के प्रचार-प्रसार के लिए कहा है। ऐसे में देश में शुक्रवार को रिकॉर्ड तोड़ टीकाकरण होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें