फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: उदयपुर की घटना के बाद एमपी में अलर्ट, नरोत्तम मिश्रा बोले राजस्थान का तालिबानी करण हो रहा

Tue, 28 Jun 2022 09:07 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उदयपुर की घटना के बाद मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के चलते राजस्थान का तालिबानी करण हो रहा है। 
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर की घटना के बाद मध्य प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के चलते राजस्थान का तालिबानीकरण हो रहा है। 
विज्ञापन

 


गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि डीजीपी को कानून व्यवस्था के मद्देनजर सभी जगह निगाह रखने के निर्देश दिए गए हैं। मिश्रा ने कहा कि उदयपुर की दर्दनाक घटना दरिंदगी की इंतेहा है। उन्होंने कहा कि मैंने मध्य प्रदेश के डीजीपी को कानून व्यवस्था को देखते हुए सभी जगह निगाह रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




गृह मंत्री ने कहा गहलोत सरकार में कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के चलते वीरों की भूमि राजस्थान का तालिबानीकरण हो रहा है। मिश्रा ने कहा कि दंगाइयों के सामने घुटने टेकने वाले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कांग्रेस सरकार में कानून व्यवस्था फेल है। कश्मीर, केरल, बंगाल के बाद अब राजस्थान कट्टरपंथियों का गढ़ बनता जा रहा है।
विज्ञापन


मिश्रा ने कहा कि दहशतगर्दों से निपटने में राजस्थान सरकार अकर्मण्य साबित हो रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लगता है कि दंगाइयों के सामने घुटने टेक दिए हैं। ऐसे मुख्यमंत्री को पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

 

बता दें राजस्थान के उदयपुर में नुपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करने पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया। घटना के बाद उदयपुर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार ने लोगों से शांति बनाने की अपील की है।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें