फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Crisis: भोपाल में सिलिंडर संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन,एजेंसी पर नारेबाजी,महिलाओं को बांटे लकड़ी के चूल्हे

Sat, 21 Mar 2026 05:24 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

भोपाल में सिलिंडर संकट को लेकर कांग्रेस का विरोध तेज हो गया है। गैस एजेंसी के बाहर प्रदर्शन कर महिलाओं को चूल्हे बांटकर सरकार पर निशाना साधा गया। मनोज शुक्ला ने महंगाई, ईंधन संकट और जनसमस्याओं को लेकर केंद्र सरकार को घेरा।
विज्ञापन
महिलाओं को सिलिंडर बांटते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में एलपीजी सिलिंडर की किल्लत को लेकर सियासत गरमा गई है। गैस एजेंसियों पर लंबी कतारों और लोगों की परेशानी को मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नरेला विधानसभा क्षेत्र में भारत गैस एजेंसी के बाहर हुए इस विरोध में महिलाओं को लकड़ी के चूल्हे भेंट कर सरकार पर तंज कसा गया। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए सरकार के दावों को गलत बताया और कहा कि आम जनता को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। यह प्रदर्शन यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित खत्री और मनोज शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हालात ऐसे बन गए हैं कि लोगों को गैस छोड़कर फिर से लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन


महिलाओं को चूल्हे बांटकर किया प्रतीकात्मक विरोध
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं को लकड़ी से खाना बनाने वाले टीन के चूल्हे दिए गए। मनोज शुक्ला ने कहा कि सरकार सिलिंडर देने में नाकाम साबित हो रही है, इसलिए कांग्रेस को यह प्रतीकात्मक कदम उठाना पड़ रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर यही हाल रहा तो लोगों को पूरी तरह पुराने दौर में लौटना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें-नमाज में उमड़ा जनसैलाब, शिया समुदाय का विरोध, अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
विज्ञापन



सरकार पर गंभीर आरोप, पेट्रोल-डीजल पर भी घेरा
अमित खत्री ने कहा कि सरकार एक ओर सिलिंडर संकट से इनकार कर रही है, वहीं दूसरी ओर महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रीमियम पेट्रोल के दाम आधी रात में बढ़ाए गए हैं और जल्द ही सामान्य पेट्रोल की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल में कमर्शियल सिलिंडर का काला खेल, एजेंसियों पर उठे सवाल, 2500-3000 में ब्लैक में बिक रहा गैस


किसान, युवा और महिलाएं सब परेशान
मनोज शुक्ला ने कहा कि सिलिंडर नहीं मिलने से महिलाएं परेशान हैं, युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा। इसके बावजूद सरकार अपनी उपलब्धियां गिना रही है, जो जमीनी हकीकत से दूर है। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री को लेकर भी नारेबाजी की गई। कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीय हालात और महंगाई को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और इसे आम जनता के खिलाफ बताया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें